होम / Big Road Mishap in Poonch : मिनी बस खाई में गिरी, 12 लोगों की जान गई

Big Road Mishap in Poonch : मिनी बस खाई में गिरी, 12 लोगों की जान गई

• LAST UPDATED : September 14, 2022

इंडिया न्यूज, Jammu Kashmir News (Big Road Mishap in Poonch): जम्मू के जिला पुंछ (Poonch) में बुधवार को बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें काफी जानी नुकसान हो गया। बता दें कि जिले की मंडी तहसील में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास सावजियां में मिनी बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में 25 लोग जख्मी हो गए। वहीं जैसे ही हादसा हुआ तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही सेना और पुलिस के जवानों ने लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। शवों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

Big Road Mishap in Poonch

Big Road Mishap in Poonch

बस में थे 36 यात्री सवार

जानकारी के मुताबिक गली मैदान से पुंछ के लिए जा रही एक मिनी बस सीमावर्ती क्षेत्र सावजियां के पास खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि मिनी बस में 36 लोग सवार थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर सेना, पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा संयुक्त बचाव अभियान जारी है। इस हादसे में 11 लोगों की जिंदगी को लील लिया।

राष्ट्रपति ने ट्वीट जारी कर दुख जताया

उपराज्यपाल ने शोक व्यक्त किया

वहीं जैसे ही हादसे की सूचना उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Lieutenant Governor Manoj Sinha) को मिली तो उन्होंने इस सड़क हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पुंछ के सावजियां में सड़क दुर्घटना में हुई मौत से काफी स्तब्ध हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना है। वहीं उन्होंने पुलिस और सिविल अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों को हर संभव इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : Coronavirus in India Live Updates : देशभर में 5675 मरीजों ने कोरोना को दी मात

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox