होम / Bhagavad Gita Adorned : कनाडा संसद के मुख्य पुस्तकालय में सुशोभित हुई भगवत गीता

Bhagavad Gita Adorned : कनाडा संसद के मुख्य पुस्तकालय में सुशोभित हुई भगवत गीता

• LAST UPDATED : September 17, 2022

इंडिया न्यूज, Harana News (Bhagavad Gita Adorned) : भारत में जहां गीता का प्रसार व प्रचार लगातार बढ़ रहा है वहीं अब गीता के उपदेशों की गूंज विदेशों में भी गूंजने लगी है। जी हां, कनाडा की राजधानी ओटावा (Ottawa) में संसद भवन में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव ()International Gita Festival के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lala) का संदेश संसद भवन में चलाया गया। इस दौरान पवित्र ग्रंथ भगवत गीता को कनाडा की संसद (parliament of canada) के पुस्तकालय में सुशोभित किया गया। संसद पुस्तकालय की प्रमुख सोन्या ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद और भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य से संसद पुस्तकालय के लिए गीता प्राप्त की।

हर व्यक्ति गीता को अपने जीवन में आत्मसात करे : ज्ञानानंद

इस अवसर पर स्वामी ज्ञानानंद (Swami gnanananda) ने कहा कि वर्तमान समय में भगवत गीता की प्रासंगिकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। हर व्यक्ति को गीता को अपने जीवन में आत्मसात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गीता का संदेश हर काल के लिए प्रासंगिक है और यह हजारों साल से मानव को प्रेरणा देता रहा है। उन्होंने कहा कि हमें गीता का संदेश दुनिया के हर कोने तक पहुंचाना है।

Bhagavad Gita Adorned

Bhagavad Gita Adorned

ऐसे आयोजन कनाडाई लोगों को आपस में जोड़ेंगे : जस्टिन ट्रूडो

समारोह में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Canadian PM Justin Trudeau) का संदेश भी पढ़ा गया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव महोत्सव के मौके पर पार्लियामेंट हिल में सभी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन कनाडाई लोगों को एक साथ लाते हैं और उन्हें अपनी विविधता का जश्न मनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। भगवद गीता में निहित शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश सार्वभौमिक है। उन्होंने इस विशेष दिन का हिस्सा बनने के लिए वहां उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और गीता श्लोक पाठ किया

इस कार्यक्रम में चिन्मय मिशन के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और गीता श्लोक पाठ किया गया। वहीं शास्त्रीय नृत्य का प्रदर्शन भी किया गया। इस कार्यक्रम में नेपियन ओटावा के सांसद चंद्र आर्य, कनाडा में भारत के उच्चायुक्त, कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता, सुभाष बराला, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना, जनसम्पर्क व भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल, नेपाल के राजदूत, बांग्लादेश और श्रीलंका के उच्चायुक्त, केडीबी के सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केबीडी के सीईओ चंद्रकांत कटारिया और केडीबी सदस्य उपेंद्र सिंघल सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि कुरुक्षेत्र को विश्व पटल पर लाने और पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र और हरियाणा ही नहीं, अपितु मारीशस और इंगलैंड जैसे देशों में भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। इस बार यह कार्यक्रम कनाडा में आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें : Project Cheetahs Live Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुनो नेशनल पार्क में आठ चीतों को छोड़ा

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags: