होम / नोज सर्जरी को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने किया अपनी बुक में खुलासा, कहा खुद को नहीं पहचान पा रही थीं

नोज सर्जरी को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने किया अपनी बुक में खुलासा, कहा खुद को नहीं पहचान पा रही थीं

• LAST UPDATED : September 19, 2022

इंडिया न्यूज, Priyanka Chopra Revealed about Nose Surgery: कई एक्ट्रेसेस की तरह इंटरनेशनल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने भी चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए सर्जरी का सहारा लिया है। सालों पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नाक की बनावट बदलवाई थी प्रियंका चोपड़ा की मानें तो उन्होंने नाक सर्जरी सुंदरता बनाने के लिए नहीं बल्कि सांस की प्रॉब्लम की वजह से करवाई है। प्रियंका ने बताया कि वो अस्थमा की वजह से नाक की सर्जरी करवाने गई थीं, लेकिन डॉक्टर्स की लापरवाही की वजह से उनकी नाम का शेप पूरी तरह बदल गया। प्रियंका खुद को देख कर बुरी तरह डर गई और खुद को पहचान ही नहीं पा रही थीं।

अपनी बुक में प्रियंका ने किया नोज सर्जरी का जिक्र

साल 2021 में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी अनफिनिश्ड लॉन्च की थी। इस बुक में प्रियंका ने अपनी लाइफ से जुड़ी कुछ बातों का वर्णन किया। बुक के एक पार्ट में प्रियंका ने नोज सर्जरी के बाद अपनी बिगड़ी हुई नाक के बारे में बताया – अस्थमा की वजह से मुझे सास लेने में प्रॉब्लम होती थी। एक फैमिली फ्रेंड के कहने पर मैंने डॉक्टर से मुलाकात की। डॉक्टर ने देखा कि मेरे नेजल कैविटी में पॉलिप है, जिसे सर्जरी के जरिए हटाना पड़ेगा। डॉक्टर्स जब नाक में मौजूद पॉलिप हटा रहे थे तो उन्होंने मेरी नाक का ब्रिज भी शेव कर दिया, जिससे मेरी नाक की बनावट खराब हो गई।

यह भी पढ़ें : KBC 14 Crorepati: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में इस महिला को हॉटसीट तक पहुंचने में लगे 21 साल

अपनी बिगड़ी हुई नाक देखकर डर गई थीं प्रियंका चोपड़ा

आगे प्रियंका ने अपनी नोज सर्जरी के बारे में बात करते हुए लिखा- जैसे ही डॉक्टर्न ने सर्जरी के बाद मेरी नाक की पट्टियां हटाईं और मेरी नाक दिखी तो मैं और मेरी मां नाक को देख कर बुरी तरह डर गए। मेरी असली नाक जाने की वजह से मेरा चेहरा बिल्कुल अलग दिखाई दे रहा था। वो मैं थी ही नहीं।

दुबारा सर्जरी का सहारा लेना पड़ा

प्रियंका ने बुक में आगे अपनी नोज सर्जरी के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि हर बार आइना देखकर वो घबरा जाती थीं। उन्होंने आगे लिखा मुझे नहीं लगा था कि अब मेरा सेल्फ स्टीम कभी रिकवर हो पाएगा। मुझे अब भी याद है कि मीडिया ने मुझे प्लास्टिक चोपड़ा का नाम दे दिया था। जिसकी वजह से मेरी प्रोफेशनल लाइफ पर बुरा असर पड़ा था। सर्जरी बिगड़ने के बाद मुझे अपनी नाक ठीक करवाने के लिए दुबारा सर्जरी का सहारा लेना पड़ा।

प्रियंका चोपड़ा के इलावा कई एक्ट्रेस है जिन्होंने नोज सर्जरी करवाई। उनमे दिशा पाटनी, श्रीदेवी, शिल्पा शेट्टी, अनुष्का शर्मा, राखी सावंत, कोइना मित्रा, कटरीना कैफ, आएशा टाकिया, वाणी कपूर जैसी कई एक्ट्रेसेस भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Netizens Boycott Thank God Movie: थैंक गॉड मूवी का नेटिज़न्स कर रहे बॉयकॉट, कहा थैंक गॉड फिल्म भगवान चित्रगुप्त का उड़ा रही मजाक

यह भी पढ़ें : Goodbye: रश्मिका मंदाना ने शेयर किया गुडबाय फिल्म का ‘द हिक सॉन्ग’ का मोशन पोस्टर

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox