होम / Maja Ma Trailer: कॉमेडी, रोमांस और इमोशंस से भरपूर माधुरी दीक्षित की ‘माजा मा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Maja Ma Trailer: कॉमेडी, रोमांस और इमोशंस से भरपूर माधुरी दीक्षित की ‘माजा मा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

• LAST UPDATED : September 22, 2022

इंडिया न्यूज, Maja Ma Trailer: प्राइम वीडियो ने फिल्म ‘माजा मा’ का आज ट्रेलर रिलीज कर दिया है। माधुरी दीक्षित, गजराज राव और ऋत्विक भौमिक अभिनीत यह फिल्म 6 अक्तूबर से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में माधुरी दीक्षित को मां का किरदार निभाते निडर अवतार में दिखाया गया है।

कहानी खुशमिजाज महिला पल्लवी पर आधारित

Maja Ma Trailer | Latest Bollywood News | Top News of Bollywood - Bollywood Hungama

फिल्म की कहानी एक खुशमिजाज महिला पल्लवी पर आधारित है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ने लगती है पल्लवी द्वारा प्यार से संजोई जिंदगी बिखरने लगती है। जिस वजह से पल्लवी के बेटे की सगाई खतरे में पड़ जाती है। पल्लवी के किरदार में माधुरी, अपनी समझ और विश्वास से चीजों को सही करने में लग गयी।

यह भी पढ़ें : Double XL Teaser and Release Date Out: सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की ‘डबल एक्सएल’ का टीजर और रिलीज़ डेट हुई आउट

प्रश्नों के उत्तर 6 अक्तूबर को मिलेंगे

ट्रेलर देखने के बाद मन में यह सवाल आ रहे है कि पल्लवी और उसका परिवार मुसीबत से कैसे बाहर निकलेगा? क्या परिवार के सदस्य करीब आएंगे या नए रिश्ते भी टूट जाएंगे? इन सभी प्रश्नों के उत्तर 6 अक्तूबर को मिल जायेंगे। यह फिल्म लियो मीडिया कलेक्टिव और अमृतपाल सिंह बिंद्रा, आनंद तिवारी द्वारा डिरेक्टेड और सुमित बथेजा द्वारा लिखी गयी है।

240 देशों में रिलीज होगी फिल्म

इंडिया के साथ साथ 240 देशों में रिलीज होने वाली इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के अलावा गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, सिमोन सिंह, शीबा चड्ढा, मल्हार ठाकर और निनाद कामत जैसे कलाकार भी शामिल हैं जो इस हंसी-मजाक और प्यार से भरपूर ड्रामा में जान डाल देंगे।

यह भी पढ़ें : Karisma Wishes Kareena Kapoor Birthday: करिश्मा कपूर ने दी करीना कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें : Priyanka Chopra Addresses UN General Assembly: प्रियंका चोपड़ा ने संयुक्त राष्ट्र महासभा का किया संबोधन

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox