होम / PM Modi Japan Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे टोक्यो, जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा से की मुलाकात

PM Modi Japan Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे टोक्यो, जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा से की मुलाकात

• LAST UPDATED : September 27, 2022

इंडिया न्यूज, Tokyo News (PM Modi Japan Visit): मंगलवार जापान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने टोक्यो में अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा (Japanese counterpart Fumio Kishida) के साथ द्विपक्षीय बैठक की। पीएम मोदी जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए देश पहुंचे।

ज्ञात रहे कि शिंजो आबे का 8 जुलाई को नारा शहर में एक अभियान भाषण के दौरान हमला किया गया था जिस कारण उनकी मौत हो गई थी। आबे को 8 जुलाई को ओसाका के पूर्व में नारा में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11.30 बजे गोली मार दी गई थी, जब उन्होंने सड़क पर चुनाव प्रचार भाषण दिया था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां शाम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।

PM Modi Japan Visit

PM Modi Japan Visit

टोक्यो में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जापान ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Former Prime Minister Shinzo Abe) के राजकीय अंतिम संस्कार के लिए विदेशी गणमान्य व्यक्तियों की मेजबानी की तैयारी करते हुए राजधानी शहर टोक्यो में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, जिसमें कई विदेशी गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। जानकारी सामने आई है कि मंगलवार को राज्य द्वारा वित्त पोषित इस कार्यक्रम को बढ़ती आलोचना का सामना करना पड़ा, क्योंकि इसकी लागत 11 मिलियन अमरीकी डालर से अधिक होने की उम्मीद है, जिसमें एक बड़ा हिस्सा सुरक्षा लागतों के लिए जिम्मेदार है।

आबे का अंतिम संस्कार 2 विश्व युद्ध के बाद से किसी पूर्व प्रधान मंत्री के लिए दूसरा राजकीय अंतिम संस्कार होगा। पहला शिगेरू योशिदा के लिए 1967 में आयोजित किया गया था। अन्य मृत प्रधानमंत्रियों को एक संयुक्त कैबिनेट कार्यालय और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी सेवा प्राप्त हुई। अंतिम संस्कार सेवा लगभग डेढ़ घंटे तक चलेगी, जिसके बाद देश का राष्ट्रगान बजाया जाएगा। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा एक स्मारक भाषण देंगे जिसके बाद अन्य उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों के संबोधन होंगे।

ये भी पढ़ें : NIA Raid : एनआईए और ईडी की कई राज्यों में छापेमारी

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox