होम / DA Hike : केंद्र का दिवाली से पहले कर्मचारियें को तोहफा, डीए 4 प्रतिशत बढ़ाया

DA Hike : केंद्र का दिवाली से पहले कर्मचारियें को तोहफा, डीए 4 प्रतिशत बढ़ाया

• LAST UPDATED : September 28, 2022

इंडिया न्यूज, New Delhi (DA Hike): केंद्र ने दिवाली से पहले ही अपने केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा दे दिया है। जी हां, कैबिनेट की बैठक में केंद्र के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 4% बढ़ाने का फैसला लिया है। पिछली बार सरकार ने मार्च में DA बढ़ाया था। अब ये 34 से 38% हो जाएगा। सरकार के महंगाई भत्ते बढ़ाने से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को भारी फायदा होगा।

जानिये यह होता है महंगाई भत्ता

मालूम रहे कि महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) सैलरी का एक हिस्सा है। यह कर्मचारी के बेसिक सैलरी का एक निश्चित परसेंट होता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। इसे समय और स्थिति के आधार पर बढ़ाया जाता है। रिटायर्ड कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलता है।

PM गरीब कल्याण अन्न योजना 3 महीने बढ़ाई

वहीं बैठक के दौरान कैबिनेट ने पीएम गरीब कल्याण योजना को 3 माह बढ़ाने का फैसला लिया है। अब इस योजना का लाभ दिसंबर 2022 तक लिया जा सकेगा। ज्ञात रहे कि फैसले से पहले यह योजना सितंबर-2022 को खत्म होने जा रही थी। फैसले से देश के भारी आबादी यानि 81 करोड़ लोगों को एक बार फिर से राहत मिली है।

जानिए ये है पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना

आपको पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के बारे में बता दें कि इस योजना को देश में लॉकडाउन पीरियड 2020 मार्च में शुरू किया गया था। योजना अप्रैल से जून-2020 तक थी। फिर इसे बढ़ाया गया और नवंबर 2021 तक के लिए किया गया। योजना के तहत लोगों को 5 किलो गेहूं या चावल के साथ एक किलो चना हर माह दिया जाता है।

ये भी पढ़ें : Chandigarh Airport Renamed : चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम अब शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Connect With Us: Twitter Facebook

 

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox