होम / Government Teacher Jobs : ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के 7471 पदों पर होगी भर्ती

Government Teacher Jobs : ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के 7471 पदों पर होगी भर्ती

• LAST UPDATED : September 28, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News (Government Teacher Jobs) : हरियाणा के युवाओं के लिए 7 साल बाद सरकारी टीचर्स की भर्ती निकाली गई है। जी हां, सरकार द्वारा ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) की 7471 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसके लिए इच्छुक लोग 5 से 26 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे, वहीं 28 अक्टूबर तक फीस जमा कर पाएंगे। बता दें कि परीक्षा के लिए 95 अंकों का एग्जाम होगा। 5 अंक सामाजिक और आर्थिक आधार पर तय होंगे।

2015 में HTET पास के लिए भर्ती अहम

भर्ती 7 साल बाद की जा रही है इसलिए यह भर्ती 2015 में HTET पास युवाओं के लिए काफी अहम मानी जा रही है। वहीं अगर यदि यह भर्ती दिसंबर के बाद निकलती तो उनके प्रमाण पत्र ही रद माने जाते।

जानिए इन विषयों पर इतने पद

सबसे अधिक अंग्रेजी विषय के लिए 1751 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त होम साइंस में 73, म्यूजिक 10, फिजिकल एजुकेशन 821, आर्ट्स 1443, संस्कृत 714, साइंस 1297 और उर्दू के 21 पदों पर भर्ती की जाएगी।

HTET पास ही कर पाएंगे आवेदन

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए एचटेट (HTET ) पास ही आवेदन कर पाएंगे, इसके अतिरिक्त कोई आवेदन नहीं कर पाएगा। इतना ही नहीं यह भी स्पष्ट किया गया कि दूसरे राज्यों के लोग आवेदन नहीं कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें : Big Road Mishap in UP Lakhimpur Kheri : ट्रक और निजी बस की भिंड़त में 8 की मौत, कई जख्मी

Connect With Us: Twitter Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox