होम / Sonipat: सोनीपत के गांव लिवासपुर में विवाहिता महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप

Sonipat: सोनीपत के गांव लिवासपुर में विवाहिता महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप

• LAST UPDATED : October 1, 2022

इंडिया न्यूज, Married Woman Dies in Sonipat(Haryana News): हरियाणा में सोनीपत के लिवासपुर गांव में एक विवाहिता महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक महिला के पिता ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। मांगे पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिवार वालों को सौंप दिया है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक विवाहिता महिला का नाम सोनम बताया जा रहा है।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया

बताय जा रहा है कि ससुराल पक्ष लिवासपुर गांव में किराए के मकान में रहते हैं। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही दिनेश दहेज की मांग को लेकर सोनम को परेशान करता था। दहेज की मांग को लेकर सोनम का लगातार परेशान किया जा रहा था। सोनम ने इसके बारे कई बार अपने परजिनों को भी बताया। जिसके बाद परिजनों ने कई बार आरोपी दिनेश को समझाने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद भी वे सोनम को लगातर परेशान करते रहे। जिसके कारण सोनम लगातार तनाव में रह रही थी।

ये भी पढ़ें : Ankita Murder Case: अंकिता हत्याकांड केस मामले में सामने आ रहा एक और रईसजादे का नाम, जांच के लिए एसआइटी की पांच टीमें जुटी

रक्षपाल सिंह ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया

यूपी के कासगंज जिले के गांव लालबादरा खुर्द के रहने वाले रक्षपाल सिंह ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनकी 25 वर्षीय बेटी सोनम की शादी 5 साल पहले यूपी के जिले एटा के लोहाखार गांव के निवासी दिनेश कुमार के साथ हुई थी। दिनेश कुंडली क्षेत्र में एक कंपनी में नौकरी करता है। इनके पास साढ़े तीन साल का एक बेटा (वंश) भी है।

29 सितंबर को मिली जानकारी

मृतक के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष दहेज में कार की मांग कर रहे थे। उन्हें 29 सितंबर को जानकारी मिली कि सोनम की फंदा लगाने से मौत हो गई है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोनम के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में महिला के पति, ससुर व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर मायका पक्ष को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें : India 5G Service : देश में आज से 5जी की सुविधा शुरू

ये भी पढ़ें : PM Modi on Kullu Dussehra festival : पहली बार देश के प्रधानमंत्री करेंगे कुल्लू दशहरा उत्सव का उद्घाटन

ये भी पढ़ें : PM Modi Gujarat Visit : पीएम ने काफिले को रुकवा एंबुलेंस को दिया रास्ता

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags: