होम / Wildlife Week 2022 : हरियाणा के सभी चिड़ियाघरों में विजिटर एंट्री मुफ्त

Wildlife Week 2022 : हरियाणा के सभी चिड़ियाघरों में विजिटर एंट्री मुफ्त

• LAST UPDATED : October 3, 2022
  • हरियाणा में 8 अक्टूबर तक मनाया जा रहा वन्य जीव सप्ताह

इंडिया न्यूज, Haryana News (Wildlife Week 2022) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) के निर्देश पर वन्य जीव सप्ताह (Wildlife Week) में हरियाणा के सभी चिड़ियाघरों में विजिटर एंट्री मुफ्त कर दी गई है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति निशुल्क प्रवेश कर सकता है। इसके अतिरिक्त 2 से 8 अक्टूबर तक वन्य जीव सप्ताह के दौरान ज्यादा से ज्यादा बच्चों को चिड़ियाघर दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

देशभर में मनाया जा रहा वन्य जीव सप्ताह

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के साथ-साथ देशभर में वन्य जीव सप्ताह मनाया जा रहा है। वन्य जीवों को संरक्षित करने के लिए आम लोगों में ज्यादा से ज्यादा जागरुकता लाने के लिए यह वन्य जीव सप्ताह मनाया जाता है। इसके चलते हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भिवानी, रोहतक और पिपली स्थित सभी चिड़ियाघरों में हर व्यक्ति का प्रवेश निशुल्क कर दिया है।

यमुनानगर के छछरौली में आयोजित होगा वन्य जीव सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम

प्रवक्ता ने बताया कि यमुनानगर (Yamuna Nagar) के छछरौली में वन्य जीव सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम 6 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि हरियाणा के वन मंत्री कंवरपाल रहेंगे। इस सप्ताह के दौरान लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने और वन्य जीवों को संरक्षित करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

हर जिले में आयोजित की जाएगी पेंटिंग प्रतियोगिता

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वन्य जीव सप्ताह में बच्चों को वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए हर जिले में वन्य जीवों से जुड़े विषयों पर पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें अव्वल आने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं यमुनानगर में अव्वल आने वाले बच्चों को छछरौली में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

वन्य जीव सप्ताह पर प्रदर्शनी का किया जाएगा आयोजन

प्रवक्ता ने बताया कि वन्य जीव सप्ताह के अवसर पर यमुनानगर के छछरौली में आयोजन स्थल पर वन्य जीवों से जुड़ी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में तस्वीरें, पेटिंग व डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें : Adampur By Election : आदमपुर चुनाव की घोषणा, 3 नवंबर को होगा उपचुनाव

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox