होम / Idol Immersion In West Bengal : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 8 लोग डूबे, कई लापता

Idol Immersion In West Bengal : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 8 लोग डूबे, कई लापता

• LAST UPDATED : October 6, 2022

इंडिया न्यूज, West Bengal News (Idol Immersion In West Bengal): पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी (Jalpaiguri) में एक बड़ा हादसा हो गया है जिसमें काफी जानी नुकसान हो गया। बता दें कि यह हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालु मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन कर रहे थे।

मूर्ति विसर्जन के दौरान मल नदी में एकदम तेज बहाव आ गया जिसमें 8 लोगों की डूबने से मौत हो गई। इस बहाव में कई लोग और भी बह गए हैं, जिसके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही NDRF की टीम पहुंची और राहत और बचाव कार्य जुट गई।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम को लोग मल नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर रहे थे थे। इसी दौरान तेज बहाव में कई लोग बह गए। जिनमें से 8 के शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि कई अन्य लापता है। लापता लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल आठ लोगों के अलावा अन्य लोगों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका

PM मोदी ने हादसे पर दुख जताया

वहीं जैसे ही देश के प्रधानमंत्री को इस हादसे के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हादसे से काफी दुखी हूं। अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना।

अजमेर में भी मूर्ति विसर्जन करते 6 लोग डूबे

वहीं राजस्थान के अजमेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान 6 युवकों के डूबने का समाचार आया है। इन मृतकों में चाचा-भतीजा भी शामिल हैं। दलदल का अंदाजा न होने के कारण लोग डूबे हैं। जैसे ही युवकों के डूबने की जानकारी सामने आई तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई ौर काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शवों को निकाला।

यह भी पढ़ें : India Corona Todays Update : कोरोना केसों में उतार-चढ़ाव जारी, आज इतने केस

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox