होम / Gold Silver Price Today : जानिये सोना इतना महंगा और चांदी इतनी सस्ती

Gold Silver Price Today : जानिये सोना इतना महंगा और चांदी इतनी सस्ती

• LAST UPDATED : October 6, 2022

इंडिया न्यूज, New Delhi (Gold Silver Price Today): सर्राफा मार्कीट में आज गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी सामने आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 6 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 716 रुपए महंगा होकर 51,792 रुपए पर पहुंच गया है।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव                             (रुपए/10 ग्राम)
18                                      38,844
22                                      47,442
23                                      51,585
24                                      51,792

चांदी का भाव

वहीं चांदी के भाव में मामूली गिरावट मिली है। सरार्फा बाजार में चांदी 140 रुपए सस्ती हुई है जिस कारण यह 60,894 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। हालांकि, बीते दिनों इसकी कीमत में शानदार तेजी देखने को मिली थी।

ऐसे चेक करें क्वालिटी

वहीं सोना खरीदते वक्त उसकी क्वॉलिटी पर जरूर गौर करना चाहिए। सोना अगर आप लेने जा रहे हैं तो हॉलमार्क जरूर देखें। क्योंकि हॉलमार्क सोने के शुद्धता की सरकारी गारंटी देती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और विनियम का काम करती है।

एक मिस्ड कॉल से जानिये ताजा भाव

यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

इतने कैरेट से बनाई जाती है ज्वैलरी

ज्यादातर सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है। गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है। गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत सोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है। सोने की ज्वैलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स लगता है।

यह भी पढ़ें : kerala Major Road Accident : बस दुर्घटना में 9 की मौत, 32 जख्मी

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox