होम / Russia Ukraine War Updates : यूक्रेन पर रूस के एक के बाद एक 75 मिसाइल अटैक

Russia Ukraine War Updates : यूक्रेन पर रूस के एक के बाद एक 75 मिसाइल अटैक

• LAST UPDATED : October 10, 2022

इंडिया न्यूज, Kyiv News (Russia Ukraine War Updates) : रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) पिछले काफी दिनों से चला आ रहा है। कुछ दिन थमने के बाद युद्ध फिर तेज हो गया है। मालूम रहे कि यूक्रेन की तरफ से कर्च ब्रिज को उड़ा दिया गया था, जिसका बदला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने 48 घंटों में ही ले लिया है।

रूस ने सोमवार सुबह यूक्रेन पर एक के बाद एक 75 मिसाइल अटैक किए हैं। इन धमाकों में यूक्रेन का पारकोवी ब्रिज भी तहस-नहस हो गया है। यह ब्रिज नाइपर नदी पर पैदल यात्रियों के लिए बनाया गया था।

मालूम रहे कि ब्रिज में धमाका शनिवार की सुबह 6 बजे के करीब किया गया था। इसमें तीन लोगों की मौत हुई थी। इस ब्रिज को क्रीमिया पर रूस के कब्जे के सिंबल के तौर पर देखा जाता था। इसके बाद ही पुतिन ने यूक्रेनी राजधानी पर दोबारा हमला कर दिया।

Russia Ukraine War Updates

Russia Ukraine War Updates

यूक्रेन ने जारी किया यह ट्वीट

वहीं यूक्रेन के प्रेसिडेंट आफिस में एडवाइजर हेड मायखाइलो पोडोल्याकी ने ट्वीट जारी कर कहा कि क्रीमिया ब्रिज शुरुआत है। रूस को यूक्रेन से चुराई गई हर चीज वापस करनी पड़ेगी। हर अवैध चीज नष्ट होगी।

Russia Ukraine War Updates

Russia Ukraine War Updates

काफी समय बाद यूक्रेन पर ऐसे हमले

युद्ध को शुरू हुए 7 माह हो चुके हैं। फरवरी के अंत में जंग की शुरुआत में रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़े मिसाइल हमले किए थे। सोचा था अब युद्ध थमेगा लेकिन एक बार फिर दोनों देशों की ओर से तेवर तीखे हो गए हैं। इतना हीं नहीं यूक्रेन की सड़कों, गाड़ियों, बच्चों के पार्कों में विस्फोट के गड्ढे साफ नजर आ रहे हैं। वहीं इस हमले के बारे में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि हमारे कई लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें : Mulayam Singh Yadav Passes Away : नहीं रहे मुलायम सिंह यादव

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox