होम / Ram Rahim Parole : राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल

Ram Rahim Parole : राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल

• LAST UPDATED : October 14, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News (Ram Rahim Payroll) : सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) की पैरोल (Parole) को मंजूरी मिल गई है। जी हो राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है जिसके दौरान डेरामुखी यूपी के बागपत आश्रम में ही रहेगा।

इसके अलावा अगर वह राजस्थान के आश्रम में आना चाहता है तो वह विकल्प भी खुला है। आपको जानकारी दे दें कि डेरामुखी फिलहाल राम रहीम सिरसा आश्रम आना चाहता था, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते सरकार इसके लिए राजी नहीं हुई।

पहले भी 2 बार मिल चुकी है पैरोल

मालूम रहे कि इससे पहले भी राम रहीम को फरवरी 2022 और जून, 2022 में पैरोल मिली थी। अब तक राम रहीम को 51 दिन की छुट्टी मिल चुकी है। पहली जब पैरोल मिली थी तब वह गुरुग्राम के आश्रम में रहा था। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम (Baghpat Ashram) में 30 दिन रहा और अब उन्हें 40 दिन की पैरोल मिली है। ज्ञात रहे कि इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि डेराप्रमुख जमानत मिलने पर सिरसा डेरा आएगा और यहीं पर दिवाली मनाएगा लेकिन सरकार की मंजूरी नहीं मिल सकी।

2017 से सजा काट रहा है डेरा प्रमुख

सन् 2017 से साधवी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख रोहतक की सुनारियां जेल में सजा काट रहा है। उसे पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मर्डर केस में 20 साल, रणजीत हत्याकांड में भी 20 वर्ष की सजा हो चुकी है। इसके अतिरिक्त साध्वियों से यौन शोषण मामले में भी 10-10 साल की सजा हो रखी है।

ये भी पढ़ें : Rock Fell in Nuh : चट्टान गिरने से कई मजदूर दबे, 2 मौत की सूचना

Connect With Us : Twitter, Facebook

 

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox