होम / Russia Ukraine War : रूस का अब यूक्रेन की बड़ी इमारतों पर हमला

Russia Ukraine War : रूस का अब यूक्रेन की बड़ी इमारतों पर हमला

• LAST UPDATED : October 14, 2022

इंडिया न्यूज, Kyiv News (Russia Ukraine War) : बीते शनिवार यूक्रेन द्वारा रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले पुल को उड़ाने के बाद दोनों देशों के बीच युद्ध खतरनाक हो गया है। काफी दिनों की शांति के बाद यूक्रेन पर सोमवार से ही रूस भारी हमले कर रहा है।

इन हमलों में जहां रूस ने कीव शहर को निशाना बनाया वहीं गुरुवार रात को बमबारी में रूस ने यूक्रेन के एक अन्य प्रमुख शहर माइकोलीव को निशाना बनाया। इस दौरान रूस ने माइकोलीव पर बम बरसाते हुए ऊंची व बड़ी इमारतों को निशाना बनाया।

यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख किरिलो तिमोशेंको ने कहा कि क्षेत्र में अहम बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया गया है। यूक्रेन के दक्षिणी मोर्चे पर जारी लड़ाई के बीच माइकोलीव शहर में रातभर हुई गोलाबारी के चलते पांच मंजिला इमारत नष्ट हो गई।

भारत ने मसौदा प्रस्ताव से बनाई दूरी

दोनों देशों के बीच रहे संघर्ष से भारत शुरू से ही एक तय दूरी बनाकर चल रहा है। इसी के तहत भारत ने उस मसौदा प्रस्ताव से भी दूरी बनाई जिसके तहत यूक्रेन के दोनेस्क, खेरसॉन, लुहांस्क व जपोरिझिया क्षेत्रों पर रूसी कब्जे व उसके अवैध तथाकथित जनमत संग्रह की निंदा की गई। कुल 143 देशों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। रूस, बेलारूस, उत्तर कोरिया, सीरिया और निकारागुआ ने इसके खिलाफ मतदान किया।

24 फरवरी से चल रहा रूस-यूक्रेन युद्ध

ज्ञात रहे कि 24 फरवरी को रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया था। तभी से दोनों देशों के बीच संघर्ष चल रहा है।

इस दौरान यूक्रेन के हजारों लोगों की जान जा चुकी है और करोड़ों की संख्या में लोग देश छोड़कर जा चुके हैं। दूसरी तरफ यूक्रेनी हमलों में भी रूस को भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, इटली और जर्मनी ने खुलकर यूक्रेन का साथ दिया है और उसे भारी मदद भेजी है।

यह भी पढ़ें : SYL Canal Dispute : बेनतीजा रही एसवाईएल मुद्दे पर बैठक

यह भी पढ़ें : SYL Issue को लेकर पीएम के पास समाधान नहीं तो मुझे बुलाएं : अरविंद केजरीवाल

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox