होम / Meeting with Delegation of Indian Ambassadors : हरियाणा में उद्योगों के लिए अपार संभावनाएं : मनोहर लाल

Meeting with Delegation of Indian Ambassadors : हरियाणा में उद्योगों के लिए अपार संभावनाएं : मनोहर लाल

• LAST UPDATED : October 19, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News (Meeting with Delegation of Indian Ambassadors) : मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने कहा कि हरियाणा ने कृषि के साथ-साथ उद्योगों व बिजनेस क्षेत्र में तेजी से तरक्की की है। हरियाणा उद्योगों व बिजनेस के लिए अपार संभावनाओं से भरा प्रदेश है। इसी वजह से निरंतर देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी-बड़ी कंपनियां यहां पर अपनी औद्योगिक इकाईयां स्थापित कर रही हैं।

इन कंपनियों को बिजनेस के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार भी निरंतर नई-नई स्कीमें बना रही है। आईटी हो या कार निर्माण, हरियाणा ने औद्योगिक क्षेत्र में अलग पहचान कायम की है। भविष्य में यह प्रगति और तेजी से बढ़ेगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को 7 देशों में नियुक्त भारतीय राजदूतों के प्रतिनिधिमंडल से बैठक के वक्त संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान लाइबेरिया में भारत के राजदूत प्रदीप कुमार यादव, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में भारत के राजदूत राम करण वर्मा, चीन में भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत, इटली में भारत की राजदूत डॉ. नीना मल्होत्रा, पराग्वे में भारत के राजदूत योगेश्वर सांगवान, डेनमार्क में भारत की राजदूत पूजा कपूर, जाम्बिया में भारत के उच्चायुक्त अशोक कुमार मौजूद रहे।

प्रदेश ने उद्योगों व बिजनेस में अपनी विशेष पहचान बनाई

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा कृषि प्रधान प्रदेश है लेकिन कृषि के साथ-साथ इस प्रदेश ने उद्योगों व बिजनेस में भी अपनी पहचान बनाई है। आज स्थिति ये है कि विश्वभर से निवेशक हरियाणा पहुंच रहा है। प्रदेश सरकार इसे ध्यान में रखते हुए जमीन उपलब्ध करवा रही है। इसके अतिरिक्त उद्योगों को अलग-अलग सब्सिडी दी जा रही है। जो कंपनियां इन औद्योगिक क्षेत्रों में आकर हरियाणा के युवाओं को रोजगार दे रही है, उन कंपनियों को प्रदेश सरकार 48 हजार रुपए सालाना दे रही है।

यह भी पढ़ें : Covid 19 in India : देश में आज 1946 मामले

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox