होम / MP Road Accident : बस-ट्रेलर की भिड़ंत, 15 लोगों की मौत

MP Road Accident : बस-ट्रेलर की भिड़ंत, 15 लोगों की मौत

• LAST UPDATED : October 22, 2022

इंडिया न्यूज, Madhya Pradesh News (MP Road Accident): मध्यप्रदेश के रीवा (Rewa) के नजदीक नेशनल हाईवे-30 पर देर रात एक बड़ी सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है, जिसमें काफी जानी नुकसान हुआ। अनेक लोग हादसे में मारे गए है।

बता दें कि बस और ट्रेलर की टक्कर हुई है जिसमें यूपी के 15 लोगों की अकाल मौत हो गई, वहीं 40 से ज्यादा यात्री जख्मी भी हुए हैं। वहीं जैसे ही हादसा हुआ तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन शुरू हुआ।

हैदराबाद से गौरखपुर जा रही थी बस

MP Road Accident

MP Road Accident

जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार बस हैदराबाद से गौरखपुर जा रही थी कि शुक्रवार देर रात 11.30 बजे रीवा से 70 किमी दूर सोहागी पहाड़ी पर दुर्घटना हो गई। बस पहाड़ से नीचे उतरते वक्त ट्रेलर से जा टकराई। बस में 55 से ज्यादा लोग सवार बताए गए हैं।

मालूम हुआ है कि जो लोग हादसे में मारे गए हैं वे सभी उत्तरप्रदेश के बताए हैं और सभी मजदूर वर्ग हैं। ये दीपावली मनाने अपने घर लौट रहे थे लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर दी। इस हादसे के कारण दिवाली भी उनके परिजनों की काली हो गई।

वहीं हादेस में जो 40 लोग घायल हुए हैं उनको यहां के एक अस्पताल (रीवा) में दाखिल कराया गया है। वहीं कुछ को त्योंथर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर हादसे के बाद ट्रेलर के ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए हैं। हालांकि, दुर्घटना के कारणों का सही से पता नहीं चला है।

MP Road Accident पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

वहीं जैसे ही इस हादसे के बारे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जानकारी मिली तो उन्होंने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने यूपी के सीएम योगी से फोन पर बात की। उन्हें हादसे और रेस्क्यू के बारे में जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश सरकार देगी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख

वहीं उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद करेगी।

ये भी पढ़ें : Haryana Panchayat Polls : जानिये हरियाणा में इन जिलों में रहेगा अवकाश

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox