होम / Dhanteras 2022 : धनतेरस आज से, खरीददारी का विशेष महत्व

Dhanteras 2022 : धनतेरस आज से, खरीददारी का विशेष महत्व

• LAST UPDATED : October 22, 2022

इंडिया न्यूज, Dhanteras 2022 : दिवाली की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। लोगों में भी पर्व को लेकर विशेष उत्साह नजर आ रहा है। जी हां, इस बार 22 और 23 अक्टूबर को धनतेरस पर्व मनाया जा रहा है। धनतेरस के दिन सोने-चांदी के आभूषण और धातु के बर्तन खरीदे जाते हैं।

जानकारी दे दें कि कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि आज 22 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 02 मिनट से शुरू हो होगी और कल 23 अक्टूबर 2022 को त्रयोदशी तिथि का शाम 6.03 पर समापन होगा। आज धनतेरस की शाम को ही भगवान धन्वंतरि और दीपदान भी किया जाएगा।

मां लक्ष्मी के श्रीयंत्र को स्थापित कर पूजा करें

धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी के श्रीयंत्र को स्थापित करके उसकी पूजा करें, दिवाली तक पूजा करने के उपरांत आप इसे घर या आॅफिस की उत्तर दिशा में रख दें या दीवार पर लगा दें। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।

आज के दिन खरीददारी करने का विशेष महत्व

आपको बता दें कि धनतेरस पर शुभ कार्य करने और नई चीजों की खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन आप सोना-चांदी या बर्तन खरीद सकते हैं।

कौन है भगवान धन्वंतरि

शास्त्रों में कहा गया है कि जिस समय समुद्र मंथन हुआ उस दौरान 14 प्रमुख रत्नों की उत्पत्ति हुई। चौदहवें रत्न के रूप में स्वयं भगवान धन्वन्तरि प्रकट हुए जिन्होंने अपने हाथों में अमृत कलश लिया हुआ था। भगवान धन्वन्तरि आरोग्य और औषधियों के देव हैं। धनतेरस के दिन इनकी पूजा-आराधना अपने और परिवार के स्वस्थ शरीर के लिए करें।

ये भी पढ़ें : Festival Season : मिलावटखोरों को नहीं बख्शेगी सरकार : मुख्यमंत्री

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox