होम / Italy’s First Woman Prime Minister : जियॉर्जिया मेलोनी बनीं इटली की प्रधानमंत्री

Italy’s First Woman Prime Minister : जियॉर्जिया मेलोनी बनीं इटली की प्रधानमंत्री

• LAST UPDATED : October 22, 2022

इंडिया न्यूज, Italy News (Italy’s First Woman Prime Minister) : राइट विंग नेता जियॉर्जिया मेलोनी (45) आज इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं। प्रधानमंत्री बनने के साथ ही इटली में ब्रदर्स आफ इटली पार्टी की नई सरकार भी गठित हो गई है। जियॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने आज शपथ ली। आपको बता दें कि दूसरे विश्वयुद्ध के बाद इटली में ऐसा पहली बार है जब राइट विंग का कोई नेता प्रधानमंत्री की गद्दी संभालने जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने लिए 25 सितंबर को हुआ था चुनाव

जानकारी के अनुसार इटली में नए प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए 25 सितंबर को इलेक्शन हुआ था जिसमें ब्रदर्स आॅफ इटली की नेता जॉर्जिया मेलोनी ने अपने राष्ट्रवादी एजेंडे की वजह से भारी बढ़त बनाई।

जियोर्जिया मेलोनी के बारे में जानें

जियोर्जिया मेलोनी इटली की प्रधानमंत्री बनी चुकी हैं। उनका जन्म 15 जनवरी, 1977 को रोम में हुआ था। पेशे से वे एक पत्रकार और पॉलिटिशियन हैं। जब वे मात्र 15 साल की थी तो उन्होंने मेलोनी ने इसके यूथ विंग में काम किया था। वे अंग्रेजी, स्पेनिश और फ्रेंच भाषा का ज्ञान रखती हैं।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox