होम / Aam Aadmi Party : दिल्ली, पंजाब के बाद ‘आप’ की नजर हरियाणा पर

Aam Aadmi Party : दिल्ली, पंजाब के बाद ‘आप’ की नजर हरियाणा पर

• LAST UPDATED : October 28, 2022
  • शिक्षित और युवा को समाज में आगे करती है आम आदमी पार्टी: निशांत आनंद

इंडिया न्यूज, New Delhi (Aam Aadmi Party) : समाज में कुछ अलग करने और आम जनमानस के लिए कार्य करने के उद्देश्य से स्थापित की गई आम आदमी पार्टी अब विशाल रूप लेती जा रही है। एक उद्देश्य के साथ शुरू की गई आम आदमी पार्टी ने बहुत ही कम समय में अपना स्थान देश की राजधानी दिल्ली से लेकर पंजाब और कई राज्यों में स्थापित कर रही है। इसी कड़ी में अब उसकी नजर गुजरात और हरियाणा पर है, जिसके लिए पार्टी अथक प्रयास कर रही है। साथ ही युवा और शिक्षित लोगों को ज्यादा अवसर प्रदान कर रही है।

निशांत आनंद आम आदमी पार्टी में शामिल

इसी परिपाटी को बढ़ाते हुए सुप्रीम कोर्ट के जाने माने वकील और कई नामचीन इनफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी कंपनी में भारत, अमेरिका, यूरोप जैसे देशों में अपनी सेवा दे चुके निशांत आनंद (Nishant Anand) आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। यहां हुए कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ट लोगों निर्मल सिंह (भूतपूर्व मंत्री), प्रवीण प्रभाकर गौर (संगठन मंत्री आप हरियाणा), महेंद्र चौधरी (नेशनल ज्वाइंट सेक्रेटरी और संगठन विस्तारक आप हरियाणा) वीर सिंह (अध्यक्ष साउथ हरियाणा), अनुराग ढांडा ( जाने माने पत्रकार और राष्ट्रीय सलाहकार आप) की उपस्थिति में शामिल हुए।

आप ने कम समय में अपनी पैठ जमाई

इस अवसर पर निशांत आनंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने बहुत ही कम समय में खुद को न सिर्फ स्थापित किया। बल्कि आम जन मानस के लिए काम करके दिखाया है। मेरा मानना है ये पार्टी शिक्षित और योग्य लोगों को आगे बढ़कर सामाजिक कार्य करने का बहुत ही अच्छा पटल है।

पार्टी की स्थापना लगभग एक दशक पहले ही हुई थी। आज पार्टी ने दिल्ली में लोगों की मूलभूत आवश्यकता स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन, बिजली, यातायात आदि के लिए सराहनीय काम किया है। हम पंजाब में भी ऐसी समस्या के निस्तारण के लिए कटिबद्ध हैं।

पार्टी के विस्तार के लिए हरियाणा में भी काम करेंगे : निशांत आंनद

अब हम पार्टी के विस्तार के लिए हरियाणा में भी काम करेंगे। मुझे पूर्ण आशा है कि हम यहां की जनता के लिए उनकी समस्याओं को समझ उसका निवारण करेंगे। हरियाणा प्रदेश अपने महनती युवाओं के लिए जाना जाता है। उनको आगे लाकर और प्रोत्साहित करके प्रदेश को न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य रहेगा।

प्रदेश में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव

हरियाणा प्रदेश में अभी भी मूलभूत सुविधाओं के लिए काम करने की आवश्यकता है। लोगों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरीकरण के बेहतर ढांचे, आदि पर अभी बहुत काम करना बाकी है। साथ ही प्रदेश के सबसे विकसित शहर गुरुग्राम में इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देकर प्रदेश के कौशल को प्रदेश में ही काम करने का मौका दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें : Gyanvapi Masjid Case : ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी मामले पर आज में सुनवाई, फैसला 8 नवंबर को

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox