होम / Lockdown in Wuhan Again : चीन के शहर वुहान में फिर लॉकडाउन

Lockdown in Wuhan Again : चीन के शहर वुहान में फिर लॉकडाउन

• LAST UPDATED : October 28, 2022

इंडिया न्यूज, China News (Lockdown in Wuhan Again): विश्वभर में कोरोना की शुरुआत चीन के शहर वुहान से हुई थी जिसने सभी देशों को हिलाकर रख दिया था। लेकिन एक बार फिर इसी शहर वुहान में केस बढ़ने शुरू हो गए हैं जिस कारण वुहान शहर में 3 साल बाद फिर लॉकडाउन लगा दिया गया है।

मालूम रहे कि 17 नवंबर, 2019 से पूरे विश्व ने कोरोना महामारी का प्रकोप झेला है। 2019 में आई पहली लहर के बाद 2020 में दूसरी और 2021 में तीसरी लहर ने सबको काफी अधिक प्रभावित किया है, जिस कारण अनेक लोगों की मौत हुई है और अर्थ व्यवस्था पर भी भारी प्रभाव पड़ा है।

इस सप्ताह इतने आए मामले

बता दें कि वुहान में कोरोना के 20 से 25 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। 2019 में कोरोना का पहला केस मिला था जिसके बाद वुहान में लॉकडाउन लगाया गया था। अब एक बार फिर कई मामले सामने आए हैं, इसलिए दोबारा फिर लॉकडाउन लगा दिया गया है। मालूम यह भी रहे कि चीन में जीरो कोविड नीति लागू है, इसलिए वहां तुरंत हालात को संभालते हुए लॉकडाउन व अन्य सख्तियां बढ़ा दी गई हैं।

जहां ज्यादा केस, वहां इमारतें सील

वहीं आपकों यह भी जानकारी दे दें कि वुहान में ज्यादा संक्रमण वाले इलाकों की इमारतों को सील कर दिया गया है। किसी भी तहर की ढिलाई नहीं बरती जा रही। बीते दो सप्ताह में वुहान में 240 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, इसलिए इस जिले के आठ लाख से ज्यादा लोगों को 30 अक्टूबर तक घरों में ही रहने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें : Aam Aadmi Party : दिल्ली, पंजाब के बाद ‘आप’ की नजर हरियाणा पर

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox