होम / World Tallest Shiva Statue : जानिये यहां बनी विश्व की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा, इतनी है इसकी ऊंचाई

World Tallest Shiva Statue : जानिये यहां बनी विश्व की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा, इतनी है इसकी ऊंचाई

• LAST UPDATED : October 29, 2022

इंडिया न्यूज, Rajasthan News (World Tallest Shiva Statue): संत कृपा सनातन संस्थान द्वारा विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा बनकर तैयार हो चुकी है जिसका आज लोकार्पण भी होगा है। बता दें कि उक्त प्रतिमा राजस्थान में जिला राजसमंद के नाथद्वारा में बनी है। इस शिव प्रतिमा की ऊंचाई 369 फीट है। प्रतिमा का नाम ‘विश्वास स्वरूपम’ (vishwas swaroopam) दिया गया है। काफी समय से शिवभक्तों की इस प्रतिमा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

10 वर्ष लगे प्रतिमा बनाने में

World Tallest Shiva Statue

World Tallest Shiva Statue

आपको जानकारी दे दें कि 369 फुट ऊंची प्रतिमा को 2 या 4 वर्ष नहीं बल्कि 10 वर्ष का समय बनाने में लगा है। दुनिया की टॉप-5 ऊंची प्रतिमाओं में इस प्रतिमा को स्थान मिला है। प्रतिमा का लोकार्पण समारोह आज से शुरू होकर कई दिनों तक यानि 6 नवंबर तक चलेगा।

प्रतिमा में लिफ्ट, सीढ़ियां, हॉल

‘विश्वास स्वरूपम’ प्रतिमा में हॉल, लिफ्ट और सीढ़ियां बनाई गई हैं। इसके निर्माण में 3000 टन स्टील और लोहा प्रयोग किया गया है। इतना ही नहीं, 2.5 लाख क्यूबिक टन कंक्रीट और रेत का इस्तेमाल हुआ है।

World Tallest Shiva Statue

World Tallest Shiva Statue

प्रतिमा में शिव ध्यान की मुद्रा में

यह प्रतिमा 51 बीघा की पहाड़ी पर नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर बनी है। प्रतिमा में भगवान शिव ध्यान की मुद्रा में नजर आ रहे हैं। कई किलोमीटर दूर से यह प्रतिमा आपको नजर आने लगेगी। प्रतिमा में विशेष आकर्षण की लाइटें लगाई गई हैं जो रात को अदभुत छठा बिखेरती नजर आती है।

World Tallest Shiva Statue

World Tallest Shiva Statue

जानिये ये हैं 5 सबसे ऊंची शिव प्रतिमाएं

  • विश्वास स्वरूपम, राजस्थान। (369 फीट)
  • कैलाशनाथ महादेव मंदिर, नेपाल। (143 मीटर)
  • मरूद्वेश्वर मंदिर, कर्नाटक। (123 मीटर)
  • आदियोग मंदिर, तमिलनाडु। (112 मीटर)
  • मंगल महादेव, मारीशस। (108 मीटर)

ये भी पढ़ें : Lockdown in Wuhan Again : चीन के शहर वुहान में फिर लॉकडाउन

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox