होम / Bharat Jodo Yatra : आदिवासी हमारी संस्कृतियों और विविधता के भंडार : राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra : आदिवासी हमारी संस्कृतियों और विविधता के भंडार : राहुल गांधी

• LAST UPDATED : October 29, 2022

इंडिया न्यूज, Telangana News (Bharat Jodo Yatra) : कांग्रेस की शनिवार को तेलंगाना के भद्राचलम में भारत जोड़ो यात्रा हुई, जिसके दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सभी को चौंका दिया। राहुल गांधी ने इस पद यात्रा के दौरान आदिवासी समाज के साथ डांस किया जिसका एक वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें वे आदिवासी समाज की महिलाओं के साथ कोम्मू कोया लोकनृत्य पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस दौरान राहुल ने ट्वीट जारी कर कहा कि आदिवासी हमारी संस्कृतियों और विविधता के भंडार हैं। इस मौके पर राहुल ने आदिवासी टोपी भी पहनी हुई थी।

यात्रा में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को तेलंगाना के धर्मपुर से शुरू हुई थी। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम दिखाई दिया। आज शाम को पद यात्रा सात बजे के करीब जडचर्ला जंक्शन पहुंचेगी जिसके बाद यहां के गोलापल्ली में रात को यात्रा रूकेगी। तेलंगाना में यात्रा का चौथा दिन है।

बता दें, शुक्रवार को इस यात्रा ने 23.3 किलोमीटर की दूरी तय की थी। 7 नवंबर को यह यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले तेलंगाना में 375 किलोमीटर की दूरी तय कर लेगी।

ये भी पढ़ें : Haryana Panchayat Polls First Phase : चुनाव की सभी तैयारियां पूरी : धनपत सिंह

ये भी पढ़ें : Haryana Panchayat Polls : 5 नवंबर से शुरू होगी पंचायत के तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया : धनपत सिंह

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox