होम / CM Rohtak Visit : पिछली सरकार के शासनकाल में पनपी कुरीतियों को हमने दूर किया : मनोहर लाल

CM Rohtak Visit : पिछली सरकार के शासनकाल में पनपी कुरीतियों को हमने दूर किया : मनोहर लाल

• LAST UPDATED : October 29, 2022

इंडिया न्यूज, Harana News (CM Rohtak Visit) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार, जातिवाद और अपराध पर अंकुश लगाकर नागरिकों को स्वच्छ प्रशासन प्रदान किया है। व्यवस्था परिवर्तन कर सुशासन कायम किया है, जिसके परिणामस्वरूप आज प्रदेश का हर वर्ग हमारी सरकार से संतुष्ट है। मुख्यमंत्री आज रोहतक में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विपक्ष का काम केवल विरोध करना

विपक्ष की भूमिका के संबंध में पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष की आज भूमिका केवल विरोध के नाते से विरोध करने की रह गई है। वे हमारी सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा कभी नहीं करेंगे। यदि विपक्ष रचनात्मक तौर पर अपना काम करता तो वे अपनी गतिविधियों को लेकर आगे अवश्य बढ़ते। लेकिन केवल विरोध के नाते से ही हर कार्य का विरोध करना उनकी प्रणाली बन गई है।

मनोहर लाल ने कांग्रेस सरकार के 10 साल के कार्यकाल पर तंज कसते हुए कहा कि पहले प्रदेश में जिस प्रकार की शासन व्यवस्था थी, हमने उन सब कुरीतियों को दूर किया है। हमने भ्रष्टाचार, जातिवाद सिस्टम पर चोट कर एक स्वच्छ प्रशासन दिया है और आगे भी इस प्रकार की कुरीतियों को पनपने नहीं देंगे।

स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वाभिमान पर केंद्रित योजनाएं बनाई जा रही

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हरियाणा एक – हरियाणवी एक के मूलमंत्र पर चलते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वाभिमान और स्वावलंबन पर केंद्रित योजनाएं बना रही है। आज प्रदेश की जनता हमारे कार्यों से खुश है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवाओं का भविष्य उज्जवल है। चाहे शिक्षा की बात हो, कौशल विकास या खेल, हर क्षेत्र में राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

आज देर शाम होगा संवाद कार्यक्रम

आदमपुर उपचुनाव से संबंधित प्रश्न के जवाब में मनोहर लाल ने कहा कि पार्टी मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं। जननायक जनता पार्टी के नेता भी वहां प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा शनिवार को ही आदमपुर के युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा, हजारों युवा भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं के मन की आकांक्षाओं की जानकारी तो मिलेगी ही, साथ ही, राज्य सरकार का युवाओं के लिए जो ब्लूप्रिंट है उसे भी सांझा किया जाएगा।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर ये बोले सीएम

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के संबंध में पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कई दौर की बातचीत हो चुकी है। आज भी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सफाई कर्मचारियों व उनकी यूनियनों की बातचीत चल रही है, निश्चित रूप से आज की बैठक में हल निकलेगा।

ये भी पढ़ें : Haryana Panchayat Polls First Phase : चुनाव की सभी तैयारियां पूरी : धनपत सिंह

ये भी पढ़ें : Haryana Panchayat Polls : 5 नवंबर से शुरू होगी पंचायत के तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया : धनपत सिंह

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox