होम / World’s First Case in Ranchi : आप हो जाएंगे हैरान, 23 दिन की बच्ची के पेट से निकले 8 भ्रूण

World’s First Case in Ranchi : आप हो जाएंगे हैरान, 23 दिन की बच्ची के पेट से निकले 8 भ्रूण

• LAST UPDATED : November 3, 2022

इंडिया न्यूज, Jharkhand News (World’s First Case in Ranchi): रांची में एक ऐसा मामला सामने आया है कि जिसको जानकर आप हैरानी में पड़ जाएंगे। जी हां, यहां रांची में 23 दिन की बच्ची के पेट से 8 भ्रूण निकाले गए हैं। इस मामले में डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मामले रेयर ही होते हैं। लेकिन इतना जरूर है कि आठ भ्रूण निकलने का यह दुनिया का पहला मामला है जिसने सोचने पर मजबूर कर दिया। बता दें कि इससे पहले बिहार के मोतिहारी में भी इसी साल मई में 40 दिन के बच्चे के पेट से भ्रूण निकला था।

8 भ्रूण देख चिकित्सक भी हुए हैरान

World's First Case in Ranchi

World’s First Case in Ranchi

जानकारी के झारखंड के रामगढ़ में एक बच्ची जिसका इलाज रांची के चिल्ड्रन अस्पताल में चल रहा था। बड़ी बात ही कि अभी हाल ही में 10 अक्टूबर को ही बच्ची का जन्म हुआ था। डाक्टरों ने बताया कि बच्ची के पेट में सूजन थी। डॉक्टरों ने 2 नवंबर को जब बच्ची का आॅपरेशन किया तो शरीर से 8 भ्रूण निकाले जिसको देखकर चिकित्सक भी हैरान रह गए।

फीटस इन फीटू …

डॉक्टर इमरान (Dr. Imran) का इस मामले के बारे में कहना है कि इसे फीटस इन फीटू कहते हैं। विश्व में 5-10 लाख बच्चों में किसी एक में ऐसा मामला सामने आता है। अभी तक नवजात के पेट से केवल एक या दो भ्रूण ही निकाले गए हैं लेकिन इस बच्ची के पेट से 8 भ्रूण निकलने का यह दुनिया का पहला मामला बन गया है।

ये बोली पटना की गाइनकॉलजिस्ट

इस बारे में जानकारी देते हुए पटना की गाइनकॉलजिस्ट डॉ. अनुपमा शर्मा (Gynecologist Dr. Anupama Sharma) का कहना है कि फीटस इन फीटू में बच्चे के पेट में बच्चा बनने लगता है। बता दें कि भ्रूण के विकास के दौरान जो सेल्स बच्चे के अंदर जा चुके होते हैं, वो भ्रूण बच्चे के अंदर बनने लगता है। सेल्स अंदर जाने के पुख्ता कारण नहीं है। इस केस में नवजात के पेड़ू के हिस्से में सूजन हो जाती हैै। मूत्र आना बंद हो जाता है।

ये भी पढ़ें : Gujarat Assembly Election Date 2022 : गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को होंगे चुनाव

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox