होम / Indias First Voter Death : देश के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी का निधन

Indias First Voter Death : देश के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी का निधन

• LAST UPDATED : November 5, 2022

इंडिया न्यूज, Himachal (Indias First Voter Death) : आजाद भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी (Shyam Sharan Negi) का आज निधन हो गया। वे 106 वर्ष के थे। शारीरिक तकलीफों के बावजूद नेगी हर बार वोट डालते रहे हैं। अंतिम बार उन्होंने कल्पा गांव में अपने घर से पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाला। ये पहली बार था जब नेगी ने पोस्टल बैलेट से वोट दिया। 34वीं बार मतदान करने वाले नेगी ने पहली बार बुधवार को डाक मतपत्र के माध्यम से वोट डाला।

नेगी हिमाचल के चुनाव आइकन रहे

बताया जाता है कि 2014 से वह हिमाचल के चुनाव आइकन रहे। श्याम शरण नेगी किन्नौर जिले के कल्पा गांव के रहने वाले हैं। वे सरकारी स्कूल में टीचर रहे हैं। 25 अक्टूबर, 1951 को पहली लोकसभा चुनाव में उन्होंने पहला वोट दिया था। तब से अब तक 16 लोकसभा और 14 विधानसभा चुनावों में वोट दे चुके हैं। इतना ही नहीं, पंचायत चुनावों में भी वो वोट देने जाते हैं।

जानिये नेगी की जन्म तिथि

आपको यह भी बता दें कि श्याम सरन नेगी का जन्म 1 जुलाई, 1917 को हुआ था। वो कल्पा में लकड़ी के बने घर में रहते थे। 1947 में आजादी के मिलने के बाद 1951-52 में भारत में पहली बार लोकसभा चुनाव कराए गए थे। वैसे तो पहले आम चुनाव में फरवरी-मार्च 1952 में वोट डाले जाने थे, लेकिन हिमाचल में बर्फबारी की आशंका के चलते चार-पांच महीने पहले ही चुनाव करा लिए गए थे।

नेगी पर बनी ‘प्लेज टू वोट’ फिल्म

गौरतलब है कि 2010 में मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत, के नवीन चावला उनसे मिलने कल्पा गए और उन्हें सम्मानित भी किया था। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले गूगल ने भी नेगी पर एक फिल्म ‘प्लेज टू वोट’ भी बनाई थी। 2015 में आई बॉलीवुड फिल्म सनम रे में भी नेगी नजर आए थे। वे कहते थे कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए देश के हर नागरिक को वोट देना चाहिए। हमें वोट देने के अधिकार पर गर्व महसूस करना चाहिए, क्योंकि ये राष्ट्र का नेतृत्व करने के लिए सही प्रतिनिधि चुनने में मदद करता है। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी भी नेगी के प्रशंसक रहे हैं, मोदी ने कहा कि इससे नई पीढ़ी के लोग मतदान के लिए प्रेरित होते हैं।

ये भी पढ़ें : PM Himachal and Punjab Visit : कांग्रेस की हमेशा घुमाओ, लटकाओ, भटकाओं की नीति रही : नरेंद्र मोदी

ये भी पढ़ें : CM Gurugram Visit : मुख्यमंत्री ने मजदूरों से कराया फ्लाईओवर का उद्घाटन

ये भी पढ़ें : Karnal Kalpana Chawla Medical College : वाटर कैनन और जबरन उठाने पर छात्रों को गुस्सा फूटा

ये भी पढ़ें : Haryana CET 2022 Exam Update : 10.79 लाख अभ्यार्थी परीक्षा देंगे, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी

ये भी पढ़ें : Coronavirus in India Live Updates : कोविड-19 के 1,082 नए मामले सामने आए

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox