होम / Neeraj Chopra : ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को गीता महोत्सव में आने का निमंत्रण

Neeraj Chopra : ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को गीता महोत्सव में आने का निमंत्रण

• LAST UPDATED : November 12, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News (Neeraj Chopra) : खेल जगत में भारत का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखकर हरियाणा का नाम रोशन करने वाले ओलम्पियन स्वर्ण पदक विजेता नीरज चौपड़ा (Olympian gold medalist Neeraj Chopra) ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) से चंडीगढ़ स्थित उनके संत कबीर कुटीर में शिष्टाचार मुलाकात की और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लिया।

Neeraj Chopra

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नीरज चौपड़ा को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की और 16 नवम्बर से आरम्भ होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में आने का निमंत्रण भी दिया। इस दौरान नीरज चौपड़ा ने हरियाणा की खेल नीति को सर्वश्रेष्ठ खेल नीति बताया। उन्होंने खेलो इंडिया गेम्स के सफल आयोजन के लिए भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बधाई दी।

चैंपियन ऑफ चेंज हरियाणा 2021 अवॉर्ड

उल्लेखनीय है कि गत 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर चैंपियन ऑफ चेंज अवॉर्ड देने वाली संस्था ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित हरियाणा की 25 विभूतियों को खेल, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, संगीत व संस्कृति मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर बदलाव के कारक बने और चैंपियन ऑफ चेंज हरियाणा 2021 के पुरस्कार से सम्मानित किया था।

उस समय ओलम्पियन नीरज चोपड़ा विदेश में अभ्यास पर होने के कारण व्यक्तिगत रूप से उपस्थित न हो सके तथा वे इस कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े थे। नीरज चौपड़ा मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भेंटकर विशेष रूप से प्रदेश के खेल नीतियों का आभार व्यक्त करने आए थे।

यह भी पढ़ें : Haryana Panchayat Election Voting Live Updates : 1 बजे तक 41% मतदान, अंबाला-करनाल में रॉड और तलवारें चलीं

यह भी पढ़ें : Haryana Panchayat Election Voting Updates : 9 जिलों में 48,67,132 मतदाता कर सकेंगे मतदान

Connect With Us: Twitter Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox