होम / E Service Book : सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगी कई सुविधाएं

E Service Book : सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगी कई सुविधाएं

• LAST UPDATED : November 14, 2022
  • पदोन्नति और छुट्टियों के मामलों में कर्मचारियों को नहीं होगी कोई परेशानी

  • 2,65,000 में से 2,32,000 कर्मचारियों की सर्विस बुक वेरिफाइड

इंडिया न्यूज, Haryana News (E Service Book) : हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल (Sanjeev Kaushal) ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को अब पदोन्नति और छुट्टियों इत्यादि गतिविधियों के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। अब यह सुविधा ई-सर्विस बुक के माध्यम से आनलाइन मिलेगी।

मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) पोर्टल पर लगभग 2,65,000 कर्मचारियों में से 2,32,000 कर्मचारियों की ई-सर्विस बुक वेरीफाई कर ली गई है। संजीव कौशल ने शेष कर्मचारियों को भी आगामी 30 नवंबर तक अपनी सर्विस बुक को वेरीफाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव यहां मानव संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ एचआरएमएस पोर्टल के संबंध में समीक्षा बैठक कर रहे थे।

शेष कर्मचारी भी 30 नवंबर तक करवाएं वेरिफाई

कौशल ने 33 हजार कर्मचारियों जल्द अपनी सर्विस बुक वेरीफाई करवा लें क्योंकि 30 नवंबर के बाद उन्हें वेतन से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को भी इन निर्देशों के सख्त अनुपालना के निर्देश दिए हैं।

एचआरएमएस पोर्टल कर्मचारियों के लिए बना सुविधाओं का पिटारा

मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर विभिन्न विभागों, बोर्ड और निगम के कर्मचारियों के सेवा-संबंधित सभी गतिविधियों और डिजीटल सर्विस बुक को अपलोड किया गया है। इस पोर्टल पर एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (आईएफएमएस) के ई-वेतन प्रणाली के साथ एकीकृत वर्कफ़्लो सहित कर्मचारियों की जानकारी 24 घंटे उपलब्ध है।

एचआरएमएस पर उपलब्ध डाटा सरकार को सही निर्णय लेने के साथ-साथ कर्मचारियों, योजना, भर्ती, नियुक्ति, पदोन्नति, ऐसीपी, सेवा विस्तार और कौशल के आधार पर कर्मचारियों के स्थानांतरण आदि की उचित निगरानी में भी मदद करता है।

अनेक विशेषताएं लिए हुए है ई-सर्विस बुक

एचआरएमएस पोर्टल में ई-सर्विस बुक में कर्मचारी के मूल विवरण, नियुक्ति विवरण, सेवा सत्यापन, अवकाश, ऋण व अग्रिम विवरण, एसीआर, संपत्ति विवरण तथा अन्य विवरणों सहित कई विशेषताएं शामिल हैं। एचआरएमएस पोर्टल के साथ कर्मचारियों का डाटा अपडेट करने से न केवल सरकार को लाभ होता है, बल्कि इससे कर्मचारियों को भी मदद मिलेगी, जो सेवानिवृत्ति के बाद अपने सर्विस रिकॉर्ड के बारे में विवरण प्राप्त करने में परेशानियों का सामना करते हैं।

ये भी पढ़ें : CM Jhajjar Visit : नई ग्राम पंचायतों को देंगे 100 करोड़ : मनोहर लाल

ये भी पढ़ें : Ram Rahim Parole : हाईकोर्ट से डेराप्रमुख राम रहीम को राहत, पैरोल के खिलाफ दायर याचिका खारिज

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox