होम / Bhavya Bishnoi Oath Ceremony : भव्य बिश्नोई आज लेंगे विधायक पद की शपथ

Bhavya Bishnoi Oath Ceremony : भव्य बिश्नोई आज लेंगे विधायक पद की शपथ

• LAST UPDATED : November 16, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana (Bhavya Bishnoi Oath Ceremony) : हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र की सीट भर चुकी है। हाल ही में यहां आदमपुर सीट से भव्य बिश्नोई (Bhavya Bishnoi) जीते थे। भव्य की जीत से भजन लाल परिवार का वर्चस्व कायम रहा है, क्योंकि अभी तक इस सीट से भजन लाल का परिवार ही जीतता आया है।

आज भजन लाल के पोते और कुलदीप बिश्नोई का बेटा भव्य बिश्नोई आज विधायक पद की शपथ लेंगे। मालूम रहे कि उक्त सीट उनके पिता कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें

आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 का है, ऐसे में भव्य के जीतने के बाद भी भाजपा 41 पर ही सिमटी हुई है। ऐसे में बहुमत के लिए भाजपा को जजपा के विधायकों का साथ जरूरी है।

ये भी पढ़ें : Ayushman Bharat Yojana : मुख्यमंत्री 21 को मानेसर में करेंगे गोल्डन कार्ड वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

ये भी पढ़ें : India Coronavirus Live Updates : देश में आज कोरोना के 501 केस

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox