होम / International Gita Festival 2022 : शिल्प और क्राफ्ट मेला शुरू, ब्रह्मसरोवर पर उमड़ने लगी लोगों की भीड़

International Gita Festival 2022 : शिल्प और क्राफ्ट मेला शुरू, ब्रह्मसरोवर पर उमड़ने लगी लोगों की भीड़

• LAST UPDATED : November 19, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana (International Gita Mahotsav 2022) : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आज से आगाज हो गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी एवं केडीबी के सदस्य सचिव विजय दहिया (Vijay Dahiya) ने कहा कि गीता स्थली कुरुक्षेत्र से एक बार फिर पवित्र ग्रंथ गीता के श्लोक और महोत्सव की गूंज विश्व के कोने-कोने में सुनाई देगी।

इस महोत्सव को देश ही नहीं, विदेशों में भी एक पहचान मिली है। इस बार भी कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 का भव्य और हर्षोल्लास के साथ 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक आयोजन किया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेला क्षेत्र में मुरारी बापू की श्रीराम कथा और ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर परम्परा अनुसार शिल्प और क्राफ्ट मेले का उद्घाटन किया वहीं महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 29 नवंबर से शुरू होंगे जिसका शुभारंभ देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 नवम्बर को कुरुक्षेत्र महोत्सव में

केडीबी सदस्य सचिव विजय दहिया कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) 29 नवम्बर को ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का भी शुभारम्भ करेंगी। श्रीमद्भगवद्गीता की प्रेरणा से विश्व शान्ति और सद्भाव विषयक इस संगोष्ठी में देश-विदेश के गीता मर्मज्ञ, विद्वान एवं शोधार्थी अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे।

इस महोत्सव के दौरान देश-विदेश से आए शिल्पकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 में 19 नवंबर से 27 नवंबर तक संत मुरारी बापू जी द्वारा ब्रह्म सरोवर पर श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश भर से हजारों श्रद्धालु आएंगे।

यह भी पढ़ें : International Gita Mahotsav 2022 : राज्य परिवहन की बसों में लगेगा केवल 50% किराया : मूलचंद

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox