होम / Accident In Uttarakhand : यमुनोत्री हाईवे पर कार गहरी खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत

Accident In Uttarakhand : यमुनोत्री हाईवे पर कार गहरी खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत

• LAST UPDATED : November 19, 2022

इंडिया न्यूज, Accident In Uttarakhand: यमुनोत्री हाईवे (Yamunotri Highway) पर शनिवार को सुबह एक बड़ा हादसा हो जाने का मामला सामने आया है। यहां एक कार 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी जिस कारण पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पहुंची और मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के डुंडा तहसील क्षेत्र में ब्रहमखाल के समीप यमुनोत्री हाईवे पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार में 6 लोग सवार थे जिनमें 5 की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक गंभीर है। वहीं जैसे ही हादसे के बारे में लोगों को मालूम हुआ तो वे तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस व प्रशासन को इस बारे में जानकारी दी।

कल भी गिरा था वाहन, 12 लोग मारे गए थे

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। और शवों को पोस्टर्माटम के लिए अस्पताल में भिजवाया वाहन में तीन महिला और तीन पुरुष थे। घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है। मालूम रहे कि शुक्रवार को भी उत्तराखंड के जिला एक वाहन खाई में गिरा था जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें : Jammu Kashmir Accident : टाटा सूमो गहरी खाई में समाई, 8 की मौत

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox