होम / Rohtak PGI : ओपीडी सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद, इमरजेंसी सेवाएं भी बंद करने का अल्टीमेटम

Rohtak PGI : ओपीडी सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद, इमरजेंसी सेवाएं भी बंद करने का अल्टीमेटम

• LAST UPDATED : November 23, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana (Rohtak PGI) : हरियाणा के रोहतक पीजीआई (Rohtak PGI) की ओपीडी सेवाएं अब अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई हैं, जिसके बाद अब ओपीडी के मरीजों का इलाज नहीं हो पाएगा। उन्हें अस्पताल से बिना इलाज ही लौटना पड़ेगा। रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (फऊअ) ने एमबीबीएस स्टूडेंट के समर्थन में यह फैसला किया है। इतना ही नहीं 48 घंटे बाद इमरजेंसी सेवाएं भी बंद करने का फैसला कर दिया है।

यह बोली रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन

रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन का कहना है कि सरकार ने एमबीबीएस स्टूडेंट पर जो बाँड पॉलिसी लागू की है, वह पूरी तरह से गलत है। काफी समय से स्टूडेंट इसका विरोध कर रहे है लेकिन सरकार के कानों जूं तक नहीं रेंग रही, इसलिए गुरुवार से ओपीडी सेवाएं बंद करने का निर्णय ले लिया गया है।

Rohtak PGI

Rohtak PGI

48 घंटे बाद बंद होंगी आपातकालीन सेवाएं

वहीं डॉ. अंकित गुलिया ने जानकारी देते हुए कहा कि कल से जहां ओपीडी सेवाएं बंद होंगी वहीं अगर सरकार ने 48 घंटे में छात्रों की मांगें पूरी नहीं की तो आपातकालीन सेवाएं भी बंद होंगी, जिसके लिए सरकार ही पूरी तरह से जिम्मेदार होगी।

आखिर कौन सी हैं मांगें

  • 40 लाख सेवा बॉन्ड राशि को घटाकर 5 लाख की जाए।
  • बॉन्ड सेवा की अवधि 7 वर्ष से कम कर अधिकतम 1 वर्ष की जाए।
  • बॉन्ड एग्रीमेंट में से बैंक की दखलअंदाजी न हो।
  • ग्रेजुएशन के 2 माह के अंदर सरकार एमबीबीएस ग्रेजुएट को नौकरी दें।

यह भी पढ़ें : International Gita Mahotsav 2022 : राज्य परिवहन की बसों में लगेगा केवल 50% किराया : मूलचंद 

 

Connect With Us : Twitter, Facebook

 

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox