होम / Gujarat Election 2022 Voting : मतदान जारी, 2 करोड़ मतदाता कर सकेंगे अपने मत का प्रयोग

Gujarat Election 2022 Voting : मतदान जारी, 2 करोड़ मतदाता कर सकेंगे अपने मत का प्रयोग

• LAST UPDATED : December 1, 2022

इंडिया न्यूज, Gujarat Election 2022 Voting : गुजरात में पहले चरण की 89 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। 19 जिलों में पड़ने वाली इन 89 विधानसभा सीटों पर कुल 788 प्रत्याशियों का भविष्य दांव पर है। इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। मतदान के पहले घंटे की बात करें तो 5 प्रतिशत तक मतदान हुआ।

इन जगहों पर रहेगी कड़ी नजर

आपको जानकारी दे दें कि पहले फेज में दो करोड़ से ज्यादा वोटर अपने मत का इस्तेमाल कर सकेंगे। आज जामनगर, मोरबी, कच्छ, राजकोट, पोरबंदर और जूनागढ़ मुख्य सीटें मानी जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी प्रतिभागिता निभाने की अपील की।

 

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox