होम / Russia Zombie Virus : 48,500 वर्ष पुराना जिंदा वायरस मिला

Russia Zombie Virus : 48,500 वर्ष पुराना जिंदा वायरस मिला

• LAST UPDATED : December 1, 2022

इंडिया न्यूज, Moscow (Russia Zombie Virus): एक तरफ तो जहां पूरे विश्व में कोरोना ने काफी कोहराम मचाया हुआ था, लेकिन हाल ही में चीन में दोबारा कोरोना उभरा है। इसी बीच एक और वायरस का मामला सामने आ रहा है। जी हां, रूस के साइबेरिया इलाके में एक ऐसा वायरस मिला है जोकि 48,500 वर्ष पुराना है। बड़ी बात है कि इतनी सदियों बाद भी उक्त वायरस जिंदा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि उक्त वायरस भी कोरोना की तरह खतरनाक साबित हो सकता है।

वायरस अमीबा माइक्रोब को इन्फेक्ट करने में सक्षम

रूस, फ्रांस और जर्मनी के वैज्ञानिकों का कहना है कि झील में दफन ये वायरस अमीबा माइक्रोब को इन्फेक्ट करने में सक्षम है। दबे जॉम्बी वायरस बाहर निकलकर वातावरण में फैल सकते हैं और फिर इंसानों और जानवरों को भी अपनी चपेट में ले सकते हैं।

वायरस का नाम …

वैज्ञानिकों के अनुसार उक्त 48,500 साल पुराने वायरस का नाम जॉम्बी वायरस है। यह जमे हुए वायरस की उम्र के लिए नया रिकॉर्ड है। इससे पहले साइबेरिया में ही पाए गए एक वायरस की उम्र 30 हजार साल रिकॉर्ड की गई थी। रिसर्च में कहा गया है कि क्लाइमेट चेंज और बढ़ती ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से वायरस उजागर हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Aftab Narco Test : आफताब का नार्को टेस्ट जारी, कई अहम सवाल पूछे जा रहे

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox