होम / Gujarat Election 2022 Secong Phase : ढाई करोड़ जनता आज कर सकेगी मतदान

Gujarat Election 2022 Secong Phase : ढाई करोड़ जनता आज कर सकेगी मतदान

• LAST UPDATED : December 5, 2022

इंडिया न्यूज, Gujarat Election 2022 LIVE Update : गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव जहां 1 दिसंबर को हो चुका है, वहीं आज दूसरे चरण का चुनाव उत्तर और मध्य गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर सुबह 8 से शुरू हो चुका है जोकि शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। आपको जानकारी दे दें कि दूसरे चरण में ढाई करोड़ मतदाता 833 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

प्रधानमंत्री ने डाली वोट

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई। पीएम ने अहमदाबाद के इलाका राणिप में एक पोलिंग बूथ में वोट डाली। इस दौरान प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत भी किया गया। इतना ही नहीं, पीएम ने वोटिंग के बाद अंगुली पर लगा स्याही का निशान भी दिखाया।

इलेक्शन कमीशन और गुजरात के लोगों को दी बधाई

वोटिंग के बाद पीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा गुजरात के लोगां में सत्य को स्वीकारने का स्वभाव है। इसी कारण यहां की जनता लोकतंत्र के इस पर्व में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox