होम / ठेके पर थे सफाई कर्मचारी, गृहमंत्री ने 42 को किया पर्मानेंट

ठेके पर थे सफाई कर्मचारी, गृहमंत्री ने 42 को किया पर्मानेंट

• LAST UPDATED : March 24, 2021

अंबला/अमन कपूर

हरियाणा के गृह मंत्री ने कर्मचारियों से किये हुए वायदों में एक और वायदा निभाया है… जिसमें 42 कच्चे सफाई कर्मचारियों को पे रोल पर रखने का हरियाणा सरकार ने काम किया है… गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने सर्टिफिकेट प्रदान किए हैं… अंबाला छावनी नगर परिषद के 42 कच्चे सफाई कर्मचारी जो कि पहले ठेकेदार  नगर परिषद में अपनी सेवाएं दे रहे थे… उन्हें पे रोल के सर्टिफिकेट हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री ने सर्टिफिकेट दिए गए हैं… जिससे कर्मचारियों ने अनिल विज का धन्यवाद किया और कहा कि अब उन्हें सरकार से जारी सभी सुविधाएं मिलेंगी… विज ने कहा कि बाकि कर्मचारियों को भी जल्दी पेरोल सर्टिफिकेट मिलेगा।

परिषद ने रखे पे रोल पर सफाई कर्मचारी

बता दें पहले यह कर्मचारी ठेके पर अपनी सेवाएं नगर परिषद को दे रहे थे… हर महीने तनख्वाह ना मिलने की वजह से यह कर्मचारी आंदोलनों पर रहते थे… अब इन कर्मचारियों को नगर परिषद से अपने पे रोल पर रख लिया गया है… और इनकी तनख्वाह अब नगर परिषद देगी इससे इन कर्मचारियों को बहुत ही फायदा मिलेगा… वहीं जब कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत खुशी का दिन है… पिछले 15 साल से हम कच्चे कर्मचारियों के तौर पर ठेकेदार के पास काम कर रहे थे और हर महीने तनख्वाह के लिए एक लंबी जंग लड़नी पड़ती थी… ठेकेदार के पास ना ही कोई और अन्य सुविधा मिलती थी अब नगर परिषद हमें पे रोल पर रख लिया है… अब हमें तनख्वाह सीधा नगर परिषद से मिलेगी और भी कई सुविधाएं सरकार की हमें मिला करेंगी जिसके लिए हम गृह मंत्री के बहुत बहुत आभारी हैं।

गृह मंत्री सफाई कर्मचारियों को सर्टिफिकेट देकर खुश नज़र आये

वहीं आपको बता दें गृह मंत्री अनिल विज भी सफाई कर्मचारियों को पे रोल सर्टिफिकेट देकर काफी खुश नज़र आये…  इस बारे में बताते हुए हरियाणा के गृह स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज अंबाला नगर परिषद के 42 कच्चे सफाई कर्मचारियों को नगर परिषद के पे रोल पर रखा गया है… पहले यह कर्मचारी ठेकेदार से अपनी सेवाएं नगर परिषद को दे रहे थे… और इन्हें कई सुविधाएं नहीं मिलती थी जो कि अब  इन्हें पेरोल पर रखने के बाद इन्हें कई सुविधाएं सरकार से दी जाएंगी… और आगे भी 113 कर्मचारियों को जल्द ही नगर परिषद के पे रोल पर रख लिया जाएगा l

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Jayant Chaudhary: ऐसी क्या मजबूरी रही जो जयंत चौधरी है चुनावी रेस से दूर, आखिर क्यों नहीं भर रहे चुनावी मैदान में हुंकार
Faridabad Crime: खुदा के घर में भी नहीं रुक रही हैवानियत, मस्जिद के बाथरूम में किया कुछ ऐसा काम, 6 साल का बच्चा बना हवस का शिकार
Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो
Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना
Manohar Lal Khattar: हरियाणा में BJP को एक और बड़ा झटका, मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने थामा कांग्रेस का दामन
Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox