होम / Free condoms in France : फ्रांस में अब निशुल्क मिलेंगे कंडोम, राष्ट्रपति ने की घोषणा

Free condoms in France : फ्रांस में अब निशुल्क मिलेंगे कंडोम, राष्ट्रपति ने की घोषणा

• LAST UPDATED : December 10, 2022

इंडिया न्यूज, Free condoms in France : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (french president emmanuel macron) ने सभी युवाओं को निशुल्क कंडोम उपलब्ध कराने की घोषणा की है। जी हां, जनवरी से फ्रांस के युवाओं को कंडोम खरीदने के लिए कीमत नहीं चुकानी होगी। यहां 18 से 25 साल के युवकों को यह फ्री मिलेंगे। इस फैसले का कारण फ्रांस में एड्स और दूसरे सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (एसटीआई) को फैलने से रोकना है। साथ ही अनचाही प्रेग्नेंसी पर भी प्रतिबंध लगाना है।

2030 तक फ्रांस एचआईवी मुक्त होगा

बता दें कि राष्ट्रपति मैक्रों ने 2030 तक फ्रांस को एचआईवी मामलों से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। यहां 2020 और 2021 में एसटीआई मामलों में 30 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई थी। 2021 में एचआईवी के 5000 मामले रिकॉर्ड किए गए थे जोकि काफी चिंता का विषय भी रहा है।

26 से कम की महिलाओं के लिए गर्भनिरोधक फ्री

वहीं सरकार ने 26 साल तक की सभी महिलाओं के लिए गर्भनिरोधक फ्री कर दिए ताकि कोई लड़की या महिला पैसों के अभाव के कारण गर्भनिरोधक से वंचित न रहे। गर्भनिरोधक फ्री करने से करीब 30 लाख लड़कियों और महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा। मालूम रहे कि यहां पहले 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को ही गर्भनिरोधक निशुल्क मिलते थे। एक स्टडी में सामने आया है कि फ्रांस में हर चार में एक युवा नए साथी के साथ संबंध बनाते समय कंडोम का प्रयोग ही नहीं करता।

भारत में भी कंडोम को लेकर किया जा रहा जागरूक

वहीं अगर यहां भारत की बात की जाए तो भारत में 2010 से 2019 तक एचआईवी के नए मामलों में 37% की कमी दर्ज की गई है। परिवार एवं कल्याण मंत्रालय की 2019 की रिपोर्ट को देखें तो देश में 23.49 लाख लोग एड्स से प्रभावित हैं। फिलहाल भारत में भी कंडोम का प्रयोग किए जाने को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox