होम / World’s richest man बने बर्नार्ड अरनॉल्ट, एलन मस्क को पिछाड़ा

World’s richest man बने बर्नार्ड अरनॉल्ट, एलन मस्क को पिछाड़ा

• LAST UPDATED : December 14, 2022

इंडिया न्यूज, वॉशिंगटन (World’s richest man) : विश्व के सबसे अमीर इंसान अब फ्रांसीसी कारोबारी बर्नार्ड अरनॉल्ट बन गए हैं। बर्नार्ड ने एलन मस्क को पछाड़ते हुए नंबर एक का खिताब हासिल किया है। जबकि भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान हैं। ब्लूमबर्ग के ताजा जारी आंकड़ों के अनुसार लुई वितॉ मोएट हेनेसी के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट की नेटवर्थ अब 171 बिलियन डॉलर (करीब 14.12 लाख करोड़ रुपए) है, जबकि एलन मस्क की नेटवर्थ महज 164 बिलियन डॉलर (करीब 13.5 लाख करोड़ रुपए) रह गई है। जिसके चलते एलन मस्क से नंबर एक का खिताब छिन गया है। वहीं फोर्ब्स की सूचि अनुसार अरनॉल्ट की नेटवर्थ 188.6 बिलियन डॉलर (करीब 15.58 लाख करोड़ रुपए) पर पहुंच गई है।

मस्क की पूंजी गिरावट के पीछे यह कारण

बताया जा रहा है कि मस्क की पूंजी में गिरावट आने के पीछे सबसे बड़ा कारण टेस्ला के शेयरों में लगातार गिरावट है। टेस्ला के शेयरों में गिरावट के कारण न केवल मस्क को नुकसान हो रहा है बल्कि टेस्ला के दूसरे निवेशकों को भी आजकल भारी घाटा उठाना पड़ रहा है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स और फोर्ब्स के इंडेक्स दोनों में मस्क दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

विश्व के अन्य अरबपतियों की पूंजी

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी 125 बिलियन डॉलर (करीब 10.32 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। दूसरी तरफ अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और बिल गेट्स नंबर चार पर काबिज हैं। आंकड़ों के अनुसार दोनों की नेटवर्थ 116 बिलियन डॉलर (करीब 9.5 लाख करोड़ रुपए) है। इसके साथ ही भारत के मुकेश अंबानी 89.7 बिलियन डॉलर (करीब 7.41 लाख करोड़ रुपए) के साथ इस सूचि में 9वें स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें : Court Orders in Hindi : हरियाणा में न्यायालयों के आदेश अब हिंदी भाषा में भी मिलेंगे

ये भी पढ़ें : India Covid Update Today : भारत में दम तोड़ रहा कोरोना, मात्र 152 नए मामले आए

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox