होम / Haryana Cold Weather : शिमला से भी ठंडा हुआ हरियाणा, ये जिले सबसे ठंडे

Haryana Cold Weather : शिमला से भी ठंडा हुआ हरियाणा, ये जिले सबसे ठंडे

• LAST UPDATED : December 16, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana Cold Weather : उत्तरी हरियाणा में अब सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसमें कोई शक नहीं कि दिसंबर का आधा माह बीत चुका है लेकिन अब ठिठुरने वाली सर्दी का अहसास होने लगा है। सुबह और रात के तापमान में तो काफी गिरावट सामने आई है।

प्रदेश के अधिकांश शहर शिमला से भी ठंडे सामने आए हैं। जी हां अगर कल की बात करें तो गुरुवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो हरियाणा में जिला गुरुग्राम का तापमान काफी नीचे रहा। बता दें कि यहां तापमान शिमला से भी कम यानि 3.7 डिग्री सेल्सियस देखा गया। प्रदेश के आठ शहर ठंड के मामले में शिमला को भी पीछे छोड़ रहे हैं।

दूसरे नंबर पर बालसमंद, तापमान 4.2 डिग्री

मौसम वैज्ञानिक की मानें तो गुरुग्राम ठंड के मामले में जहां आगे चल रहा है, वहीं दूसरे नंबर पर हिसार का बालसमंद। यहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी शुष्क व बफीर्ली हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। इसके अतिरिक्त कल महेंद्रगढ़-4.5, सोनीपत-4.7, अंबाला 5.4, हिसार 5.5, झज्जर 6.1, करनाल 6.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। आने वाले दिनों में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। यही नहीं इस दौरान पाला पड़ने की भी संभावना है।

ये कहना है मौसम विभाग का

बदलते मौसम के बारे में जानकारी देते हुए मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन का कहना है कि जल्द ही ठंड और बढ़ेगी और धुंध के आवेश में पूरा प्रदेश होगा। फिलकार कुछ दिनों से मौसम में गिरावट है, ठिठुरन लगातार बढ़ती दिख रही है।

यह भी पढ़ें : High Power Purchase Committee Haryana : 663 करोड़ के खरीद कार्यों को मंजूरी : मनोहर लाल

यह भी पढ़ें : Haryana Cabinet : अब एकल पुरुष सरकारी कर्मचारी को भी 2 साल की बाल देखभाल छुट्टी

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox