होम / Hockey World Cup 2023 : इस बार हॉकी वर्ल्ड कप भारत में, प्रदेश से 5 खिलाड़ी लेंगे भाग

Hockey World Cup 2023 : इस बार हॉकी वर्ल्ड कप भारत में, प्रदेश से 5 खिलाड़ी लेंगे भाग

• LAST UPDATED : December 16, 2022

इंडिया न्यूज, Hockey World Cup 2023 : मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने कहा कि इस बार हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में हो रहा है, यह सभी भारतीयों के लिए गौरव की बात है। 13 से 29 जनवरी तक उड़ीसा के भुवनेश्वर में हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। सीएम ने आज यहां फेडरेशन आफ इंडिया हॉकी की वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण किया। इस मौके पर खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह भी मौजूद रहे।

ट्रॉफी अनावरण के उपरांत पत्रकारों से मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम में प्रदेश के पांच खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह न केवल प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बल्कि प्रदेशवासियों के लिए भी गर्व की बात है। उन्होंने आशा जताई कि अबकी बार भारतीय हॉकी टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी और अवश्य ही हॉकी वर्ल्ड कप जीतेगी। उन्होंने खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

खेलेगा-इंडिया, जीतेगा-इंडिया…

इस अवसर पर मनोहर लाल ने नारा दिया कि खेलेगा-इंडिया, जीतेगा-इंडिया, जीतेगी-हॉकी, जिसे देश के खिलाड़ी पूरी तन्मयता से पूरा करेंगे, ऐसा उनका विश्वास है। मुख्यमंत्री ने हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी खेल राज्य मंत्री को सौंपी और हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा में खेलों की कमान हॉकी के प्रख्यात खिलाड़ी संदीप सिंह को सौंपी गई है। वे इसे आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी उत्तर प्रदेश, झारखंड, मणिपुर, असम, सहित 12 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरी और पंजाब से हरियाणा और आगे दिल्ली में प्रवेश करेगी।

हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल

उन्होंने कहा कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है तथा वर्ष 1975 में हॉकी के जादूगर सम्राट ध्यानचंद के नेतृत्व में भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप जीता था। महिलाओं और पुरुषों की हॉकी टीमों ने कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है और हमारी टीमें पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि इस बार पूरे देश की नजरे हॉकी पर टिकी हैं और हमारी टीम अवश्य ही हॉकी वर्ल्ड कप जीतेगी और देश को गौरवान्वित करेगी। इस अवसर पर हॉकी फेडरेशन आफ इंडिया के सचिव सुनील मालिक और हरियाणा हॉकी फेडरेशन की महासचिव सुनीता रांगी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Sex Ratio : करनाल में गिरता लिंगानुपात बना जिला प्रशासन के लिए चिंता का विषय

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox