होम / ‘Sun Zara’ song out : रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस का ‘सुन जरा’ सॉन्ग हुआ रिलीज

‘Sun Zara’ song out : रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस का ‘सुन जरा’ सॉन्ग हुआ रिलीज

• LAST UPDATED : December 16, 2022

इंडिया न्यूज,(‘Sun Zara’ song out ): फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था। जिसमें फिल्म के स्टार कास्ट मजेदार अंदाज में नजर आ रहे है। कुछ दिन पहले फिल्म का पहला गाना ‘करंट लगा रे’ रिलीज हुआ था। इस गाने में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जबरदस्त डांस करते नजर आए। इसके अलावा अब इस फिल्म का दूसरा गाना ‘सुन जरा’ रिलीज हो गया है। दर्शक इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं ।

फिल्म का दूसरा गाना ‘सुन जरा’ रिलीज हुआ

कॉमेडी फिल्म सर्कस के इस गाने ‘सुन जरा’ में रणवीर सिंह के साथ जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े नजर आ रही हैं। इस गाने की थीम 90 के दशक से रखी गई है। इसके अलावा गाने की जो लोकेशंस है, वह बेहद शानदार है। इसी के साथ पीले रंग की साड़ी में पूजा हेंगड़े बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जैकलीन फर्नांडीज ब्राउन शॉर्ट स्कर्ट और रेड टॉप पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही रणवीर सिंह ब्राउन बेल बॉटम पैंट के साथ कोट और रेड स्वेटर पहने नजर आ रहे हैं। पूजा हेंगड़े, जैकलीन फर्नांडिस और रणवीर सिंह इस पूरे गाने में 90 के दशक के हीरो-हीरोइन के गेटअप में बेहद प्यारे लग रहे हैं। इस गाने को पापोन और श्रेया घोषाल ने गाया है। इसके बोल कुमार ने लिखे हैं।

फिल्म ‘सर्कस’ इस दिन रिलीज होगी

बता दें, रोहित शेट्टी की इस कॉमेडी फिल्म ‘सर्कस’ में रणवीर सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण, पूजा हेगड़े, अजय देवगन, जैकलीन फर्नांडीज, वरुण शर्मा, मुरली शर्मा, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा जैसे कई कलाकार नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण कैमियो रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म 23 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें: Rajinikanth reached Sri Venkateswara Temple: रजनीकांत बेटी ऐश्वर्या के साथ श्री वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox