होम / Russia ukrain war यूक्रेन पर रूस के ताबड़तोड़ हमले

Russia ukrain war यूक्रेन पर रूस के ताबड़तोड़ हमले

• LAST UPDATED : December 16, 2022

कई जगहों पर लगे मलबे के ढेर, लोगों के दबे होने की आशंका

इंडिया न्यूज, कीव Russia ukrain war: पिछले करीब 10 माह से यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध जारी है। रूस ने इस साल 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान किया था। तभी से दोनों देशों की सेनाएं एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहीं है। पिछले कई दिनों से रूस की सेना द्वारा हमलों में कमी की हुई थी।

इससे यूक्रेन में जिंदगी थोड़ी बहुत सामान्य होने लगी थी। इसी बीच शुक्रवार सुबह रूसी सेना ने एकाएक यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए। यह हमले राजधानी कीव व खाक्रिव पर किए गए। एकाएक हुए हमलों के चलते शहरों की बिजली गुल कर दी गई। जिससे शहर गहरे अंधेरे में डूब गए। इसके साथ ही बमबारी से बहुत सारी इमारतों को नुकसान पहुंचा जिससे लोगों की मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।

प्रशासन की लोगों को बंकरों में रहने की सलाह

शुक्रवार को अचानक हुए हमलों के बाद कीव सहित सभी प्रमुख शहरों के प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को जरूरत के सामान के साथ बंकरों में रहने की सलाह दी है ताकि जानी नुकसान से बचा जा सके। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में रूसी सेना और ज्यादा हमले कर सकती है।

युद्ध में हजारों लोगों की मौत, लाखों लोगों का पलायन

युद्ध से यूक्रेन को व्यापक नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन के सभी प्रमुख शहरों में ज्यादातर भवन मलबे में बदल चुके हैं। वहीं इस युद्ध में यूक्रेन के हजारों आम लोगों व सैनिकों ने अपनी जान गवाई है। इसके साथ ही लाखों लोगों ने यूक्रेन से पलायन करके पड़ौसी शहरों में शरण ली है।

यह भी पढ़ें :  RPG attack on Sarhali police station आईएसआई के ईशारे पर हुआ था : डीजीपी

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox