होम / Taimur Pre-Birthday Celebration: करीना कपूर के लाडले बेटे तैमूर की प्री-बर्थडे पार्टी की तस्वीरें

Taimur Pre-Birthday Celebration: करीना कपूर के लाडले बेटे तैमूर की प्री-बर्थडे पार्टी की तस्वीरें

• LAST UPDATED : December 16, 2022

इंडिया न्यूज, (Taimur Pre-Birthday Celebration photos) :बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर का बर्थडे नजदीक है। तैमूर 20 दिसंबर को 6 साल के हो जाएंगे। इस मौके पर कपल ने तैमूर के बर्थडे से पहले प्री-बर्थडे पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में स्टार वॉर्स थीम रखी गई थी। पार्टी की तस्वीरों में तैमूर काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस पार्टी में तैमूर के अलावा उनके दोस्त भी एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।

तैमूर का प्री-बर्थडे स्टार वॉर थीम पर सेलिब्रेट किया

करीना कपूर ने अपने बड़े बेटे तैमूर का प्री-बर्थडे बहुत ही शानदार तरीके से मनाया। तैमूर की पार्टी में स्टार वॉर, स्पेसशिप एंट्री और बर्थडे केक की थीम वाला प्लेग्राउंड भी बेहद खास था। इस पार्टी में सिर्फ तैमूर के दोस्त ही शामिल हुए थे। एक मैदान में तैमूर की पार्टी रखी गई थी। ताकि बच्चे आराम से बर्थडे पार्टी में खेल सकें। इसके अलावा खेलने के लिए भी कई चीजें थीं।

बाउंसी कैसल पर खेलते नजर आए तैमूर

करीना कपूर ने पार्टी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीर में तैमूर बाउंसी कैसल पर खेलते नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा, ‘इसे देखकर साफ जाहिर हो रहा है कि पार्टी हिट रही। मेरे जेडी टिम’। इसके साथ ही करीना ने एक और फोटो शेयर की है, जिसमें वह सैफ के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। इस साल तैमूर 6 साल के हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: ‘Sun Zara’ song out : रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस का ‘सुन जरा’ सॉन्ग हुआ रिलीज

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox