होम / Make crunchy chocolate on Christmas: क्रिसमस पर बनाने के लिए क्रंची चॉकलेट की रेसिपी

Make crunchy chocolate on Christmas: क्रिसमस पर बनाने के लिए क्रंची चॉकलेट की रेसिपी

• LAST UPDATED : December 18, 2022

इंडिया न्यूज,(Make crunchy chocolate on Christmas): क्रिसमस आने वाला है। यह त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। क्रिसमस पर सेंटा क्लॉज भी आता है जो बच्चों को चॉकलेट देकर उनके चेहरे पर खुशी लाता है। क्रिसमस पर बाजारों में कई तरह के केक और चॉकलेट मिलते हैं, जिन्हें गिफ्ट के तौर पर भी दिया जाता है। यूं तो क्रिसमस पर कई तरह की चॉकलेट मिलती हैं, लेकिन आज हम आपको क्रंची चॉकलेट बनाना बताएंगे, जिसे आप बार-बार खाना पसंद करेंगे।

चॉकलेट खाना सिर्फ बच्चों को ही नहीं बड़ों को भी बहुत पसंद होता है। चॉकलेट खाने से टेंशन दूर होती है और अगर आप इसमें बादाम, काजू, किशमिश, चेरी, पिस्ता और खजूर और मेवा मिला दें तो ये भी आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए हमें चॉकलेट खानी चाहिए। कुरकुरी चॉकलेट बनाने में ज्यादा सामग्री भी नहीं लगेगी और इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा। तो आइए हम आपको कुरकुरी चॉकलेट बनाने की विधि बताते हैं। सबसे पहले कुरकुरे चॉकलेट बनाने के लिए आपको कौन-कौन सी सामग्री लेनी है।

क्रंची चॉकलेट बनाने के लिए सामाग्री

  • 200 ग्राम डार्क चॉकलेट
  • 200 ग्राम मिल्क चॉकलेट
  • 20 ग्राम बादाम
  • 20 ग्राम काजू
  • 20 ग्राम पिसे हुए खजूर
  • 10 ग्राम पिस्ता
  • 10 ग्राम सूखी चेरी
  • 10 ग्राम किशमिश

क्रंची चॉकलेट बनाने बनाने की विधि

  1. सबसे पहले आप ड्राई फ्रूट्स काट लें।
  2. इसके बाद आप चॉकलेट को मेल्ट कर लें।
  3. चॉकलेट को पिघलाने के लिए डबल बॉयलर मेथड का इस्तेमाल करें।
  4. अब एक बाउल में मिल्क चॉकलेट और डार्क चॉकलेट कंपाउंड लें।
  5. इस पिघले हुए चॉकलेट में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिला लें।
  6. इसके बाद अब एक सिलिकॉन मोल्ड लें और उसमें चॉकलेट डालें।
  7. अब आप इस मेल्ट चॉकलेट को लगभग 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

जब आपके 2 घंटे हो जाए, तब आप इस चॉकलेट को फ्रिज से निकाल लें। अब आपकी क्रंची और डिलिशियस क्रिस्पी चॉकलेट तैयार है। इसे आप खा सकते हैं और सर्व भी कर सकते हैं। तो देखा आपने क्रंची चॉकलेट बनाना कितना आसान है। आज ही आप इसे बनाकर ट्राई कर सकते हैं जिससे आप क्रिसमस पर इसे परफेक्ट बनाएं और क्रिसमस को धूम-धाम से मनाएं।

यह भी पढ़ें: ‘Mission Majnu’ Teaser Out: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘मिशन मजनू’ का टीजर हुआ रिलीज

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox