होम / Vrushika Mehta engaged with Saurabh Ghedia: टीवी एक्ट्रेस वृशिका मेहता ने बॉयफ्रेंड सौरभ संग की सगाई

Vrushika Mehta engaged with Saurabh Ghedia: टीवी एक्ट्रेस वृशिका मेहता ने बॉयफ्रेंड सौरभ संग की सगाई

• LAST UPDATED : December 18, 2022

इंडिया न्यूज,(Vrushika Mehta engaged with Saurabh Ghedia): एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी शादियों का सीजन चल रहा है। जिसमे एक नई खबर सामने आई है कि टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी की शादी के बाद अब ‘ये तेरी गलियां’ फेम एक्ट्रेस वृशिका मेहता भी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जी हां वृशिका ने बीते दिनों में अपने बॉयफ्रेंड सौरभ घेडिया के साथ सगाई कर ली थी, जिसकी कुछ तस्वीरें अब उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

वृशिका मेहता ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें

वृशिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सगाई की कई तस्वीरें शेयर कीं। वृशिका और सौरभ घेडिया ने 11 दिसंबर 2022 को सगाई की। अपने मंगेतर के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए, अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि, “हमेशा के लिए 11.12.2022 की शुरुआत।” उनके स्टनिंग आउटफिट्स के बारे में बात करते हुए, वृशिका ने ग्रे रंग का भारी अलंकृत लहंगा पहना, जबकि सौरभ ने भी कलर कोऑर्डिनेट किया और ग्रे शेरवानी पहनी है।

वृशिका मेहता को शो ‘दिल दोस्ती डांस’ से मिली थी पहचान

आपको बताते वृशिका मेहता हिट शो ‘दिल दोस्ती डांस’ से मशहूर हुई थीं। इस शो में उन्होंने शेरोन राय प्रकाश की भूमिका निभाई थी। इसके बाद अभिनेत्री कई शो का हिस्सा रही हैं और अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित किया है। वृशिका मेहता ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में भी काम किया था। उन्होंने ‘डॉ रिद्धिमा’ की भूमिका निभाई थी। इन टीवी शोज के अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और ट्रेंडिग रील्स बनाकर फैंस से रूबरू होती रहती हैं।

यह भी पढ़ें: Benefits of Stress Ball: जानिए स्ट्रेस बॉल से एक्सरसाइज करने के कमाल के फायदे

यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan got infection : शाहरुख खान को हुआ इंफेक्शन, फॉलो कर रहे स्पेशल डाइट

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox