होम / Bharat Jodo Yatra Day 104 : राजस्थान में यात्रा का आज अंतिम दिन

Bharat Jodo Yatra Day 104 : राजस्थान में यात्रा का आज अंतिम दिन

• LAST UPDATED : December 20, 2022

इंडिया न्यूज, अलवर Bharat Jodo Yatra Day 104 : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा का आज 104वां दिन है। यात्रा 16 दिन से राजस्थान में है और आज राजस्थान में इसका अंतिम दिन है। इन 16 दिन में राहुल गांधी ने राजस्थान में कुल 521 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं। आज यात्रा सुबह साढ़े छह बजे शुरू हुई आज राहुल गांधी कुल 23 किलोमीटर का सफर करेंगे। यात्रा की खास बात यह है कि आज राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी चल रहे हैं जो करीब आठ माह बाद विदेश से लौटे हैं।

नफरत के बाजार में मोहब्बत बेचने आया हूं : राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra Day 104

राजस्थान यात्रा के दौरान सोमवार को राहुल गांधी की पहली जनसभा का आयोजन अलवर के मालाखेड़ा में किया गया। इस दौरान देश व प्रदेश के कई बड़े नेता मंच पर पहुंचे और सभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मुझसे पूछते हैं कि मैं क्या कर रहा हूं तो आज मैं उन्हें बता रहा हूं कि मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दूकान खोलकर मोहब्बत बेचने आया हूं। इस दौरान कांग्रेस के राष्टÑीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास कुर्बानियों से भरा पड़ा है। हमारे नेताओं ने देश की आजादी से पहले व बाद में देश के लिए कुर्बानियां दी हैं।

एकजुट दिखी राजस्थान कांग्रेस अब हरियाणा की बारी

Bharat Jodo Yatra Day 104

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी व अन्य राष्टÑीय नेताओं ने राजस्थान में कांग्रेस को एकजुट करने का प्रयास किया। मंच के माध्यम से यही संदेश दिया गया कि यदि पार्टी प्रदेश में एकजुट रहेगी तो जीत हासिल करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व सचिन पायलट भी एक साथ दिखाई दिए। अब चूंकि यात्रा हरियाणा में प्रवेश हो रही है तो यहां भी कांग्रेस को एकजुटता का संदेश देना होगा। वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कई गुट में बंटी दिखाई दे रही है। जोकि आने वाले दिनों में पार्टी के लिए चुनौती होगा।

यह भी पढ़ें : Foreign Minister’s statement on China : चीन पर भारत की निर्भरता के लिए पूर्व सरकारें जिम्मेदार : एस जयशंकर

यह भी पढ़ें : SIA action on Jamaat-e-Islami 200 करोड़ रुपए की संपत्ति सील

Connect With Us : Twitter, Facebook

 

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox