होम / Manoj Tiwari on India News Manch : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश समस्याओं की जानकारी

Manoj Tiwari on India News Manch : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश समस्याओं की जानकारी

• LAST UPDATED : December 22, 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली (Manoj Tiwari on India News Manch): इंडिया न्यूज मंच पर मनोज तिवारी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश समस्याओं की जानकारी है। उसका निदान कैसा होगा इसके लिए वह प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा की मैं विनम्रता में विश्वास रखता हूं। कोई मुद्दा आएगा तो बोलना पड़ेगा लेकिन मर्यादा में रहा कर हम लोग बात करते हैं।

रिंकिया के पापा बजाना सबका अधिकार

एमसीडी के चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा रिंकिया के पापा पर डांस करने पर उन्होंने कहा की यह सबका अधिकार है, जब मैंने गाना गा दिया है तो इससे कोई भी बजा सकता है। उन्होंने कहा कि हमने अपने लोकसभा क्षेत्र में तीन केंदीय विद्यालय बनवाए उसमे अरिवंद केजीरवाल पानी का कनेक्शन नहीं होने दे रहे हैं। एक कनेक्शन के लिए दो करोड़ रुपए मांग रहे हैं यह कहां से शिक्षा की भलाई की बात हुई।

दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था पर बोलते हुई उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने 15 से 20 स्कूल का बिल्डिंग बनाया। ग्राउंड भी खत्म कर दिया। कहा था 500 स्कूल बनाएंगे अब क्लास रूम बना रहे हैं। वह भी जो तय रेट है उससे ज्यादा दाम पर। इस पर दिल्ली की जनता जागेगी जरूर।

शराब नीति पर साधा निशाना

शराब नीति पर उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के शराब व्यपारियों का 144 करोड़ रुपए फीस माफ कर दी। पहले शराब से दिल्ली सरकार को फायदा मिलता था। नई शराब नीति से सरकार को नहीं व्यापारी को फायदा हो रहा था। दिल्ली की स्थिति ठीक करने के लिए नीयत चाहिए।

यमुना की सफाई पर उन्होंने कहा की ऐसा नहीं है की यमुना दिल्ली में हर जगह गंदी है। आप मेरे लोकसभा क्षेत्र में चलिए आपको यमुना में डुबकी लगवा कर लाएंगे। वजीरावाद बराज के पास वाटर स्पोर्ट हो रहा है।

अरविंद केरजीवाल ने दिल्ली को खून के आंसू रुलाया है। हम लोग यहां बैठ कर दिल्ली की दुर्दशा का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। मैं हमेशा अरविंद केजरीवाल से कहता हूं की चुनाव जीतने के बाद दिल्ली की जनता का सेवा करने की जरूरत है लेकिन उनके मंत्री रेप के आरोपी से जेल में सेवा करवा रहे हैं। यह दिल्ली का दुर्भाग्य है।

यह भी पढ़ें : India News Manch पर अनुराग ठाकुर बोले-भारत ने सबसे अच्छा कोरोना प्रबंधन किया

यह भी पढ़ें : India News Manch पर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान, कहा- हमारे एजेंडे को एक्सेप्ट कर रहे लोग

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox