HTML tutorial
होम / Vinayak Chaturthi 2022: भगवान गणेश की पूजा करने से होती है सभी मनोकामना पूरी

Vinayak Chaturthi 2022: भगवान गणेश की पूजा करने से होती है सभी मनोकामना पूरी

• LAST UPDATED : December 23, 2022

इंडिया न्यूज़, Vinayak Chaturthi 2022: साल की आखिरी विनायक चतुर्थी 26 दिसंबर, सोमवार को है। यह पौष मास में मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सभी मनोकामना पूरी होती है। हर महीने की अमावस्या के बाद के चौथे दिन को विनायक चतुर्थी कहा जाता है। विनायक चतुर्थी के दिन स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए।

गणपति को धूप का तिलक लगाना चाहिए। गणपति के सामने लड्डू या मोदक या कोई भी मिठाई का प्रसाद रखना चाहिए। गणेश जी की आरती करनी चाहिए। नजदीकी गणपति मंदिर जाएं और गणपति बप्पा के दर्शन करें। यदि मंदिर जाना संभव न हो तो घर में ही गणपति के दर्शन करने चाहिए। विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से आपकी मनोकामना पूरी होगी। कठिनाइयों को दूर करता है या कठिनाइयों को दूर करने में मदद करता है।

ऐसे करें भगवान गणेश की पूजा

पूजा घर में स्वास्तिक बनाएं। थाली में भगवान गणेश की मूर्ति या सुपारी रखनी चाहिए। धूतवस्त्र पहनकर लंबोदर की पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद आरती करें और प्रसाद का वितरण करें।

इन मंत्रों का करें जाप

1. ऊँ विनायकाय नमः

2. ऊँ विघ्नराजाय नमः

3. ऊँ गौरीपुत्राय नमः

4. ऊँ गणेश्वराय नमः

5. ऊँ स्कंदग्रजय नमः

6. ऊँ अव्यय नमः

7. ऊँ पुताई नमः

8. ऊँ दक्षाध्याक्षय नमः

9. ऊँ द्विजप्रिय नमः

10. ऊँ अग्निगरवाच्चिदे नमः

11. ऊँ इन्द्रश्रीपादाय नमः

12. ऊँ वणिबलप्रदाय नमः

13. ऊँ सर्वसिद्धिप्रदाय नमः

14. ऊँ सर्वतनाय नमः

15. ऊँ शिवप्रिया नमः

16. ऊँ सर्वतकाय नमः

17. ऊँ सृष्टिकर्ता नमः

18. ऊँ देवानीकाचिन्तै नमः

19. ऊँ बुधिप्रिय नमः

20. ऊँ कालाय नमः

21. ऊँ ग्रहपतये नमः

यह भी पढ़े : Joint Pain Prevention Tips: सर्दियों में जोड़ों के दर्द से बचना है तो आज ही छोड़ दे ये फ़ूड

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT
we women want

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox