होम / Haryana Weather Updates : प्रदेश में सर्दी का सितम बढ़ा, जन-जीवन अस्त-व्यस्त

Haryana Weather Updates : प्रदेश में सर्दी का सितम बढ़ा, जन-जीवन अस्त-व्यस्त

• LAST UPDATED : December 24, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana Weather Updates : प्रदेश में गत दिनों से सर्दी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है जिस कारण जन-जीवन भी अस्त-व्यस्त होकर रह गया है। कल क्रिसमिस है और ठीक उससे 1 दिन पहले तापमान में काफी गिरावट देखी गई है।

हरियाणा में सबसे अधिक ठंडे जिले के बात करें तो इस समय महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा चल रहा है क्योंकि यहां न्यूनतम तापमान 2. 8 डिग्री पर आ चुका है, वहीं दूसरे नंबर पर नारनौल है जहां रात का पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस है। अंबाला के साथ लगते चंडीगढ़ में भी पारा काफी गिरावट में देखा जा रहा है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री की औसत गिरावट दर्ज की गई है। सिरसा को छोड़कर अब प्रदेश के सभी स्थानों पर रात का तापमान 6 डिग्री से नीचे आ गया है।

जानिये अंबाला का तापमान

बीती रात अंबालामें 3.2 डिग्री, बालसमंद हिसार में 3.6 डिग्री, हिसार में 3.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया वहीं रोहतक में 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। नारनौल का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में दूसरे स्थान पर है।

ये कहना है मौसम विभाग का

वहीं मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन का कहना है कि अभी तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा तथा जिले की रातें अभी और ठंडी रहेंगी, जिससे ठिठुरन में बढ़ावा होगा।

यह भी पढ़ें : Mockdril Of Covid Control : हरियाणा में 27 दिसंबर को की जाएगी मॉक ड्रिल : विज

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox