होम / ‘Main Atal Hoon’ First Poster Out: फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का पहला पोस्टर हुआ आउट, इस बायोपिक में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी

‘Main Atal Hoon’ First Poster Out: फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का पहला पोस्टर हुआ आउट, इस बायोपिक में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी

• LAST UPDATED : December 25, 2022

इंडिया न्यूज,(‘Main Atal Hoon’ First Poster Out): अभिनेता पंकज त्रिपाठी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने शानदार एक्टिंग के दम पर दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाई है। पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग का हर कोई कायल है। वह हर किरदार को अपना बना लेते हैं। यही वजह है कि फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब जल्द ही वह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक फिल्म ‘मैं अटल हूं’ में नजर आने वाले हैं इस फिल्म से पंकज त्रिपाठी का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‘मैं अटल हूं’ का पहला पोस्टर आउट

आज यानी 25 दिसंबर को पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मना रहा है। इस खास मौके पर पंकज त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वह जल्द ही अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक फिल्म ‘मैं अटल हूं’ में नजर आएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। वह हूबहू अटल बिहारी की तरह दिखते हैं। फैंस उनके लुक को देखकर हैरान हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए पंकज त्रिपाठी ने लिखा, ‘अटल जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करने के लिए मुझे संयम से मेरे व्यक्तिमत्व पर काम करना जरूरी है, यह मैं जानता हूं। स्फूर्ति और मनोबल के आधार से मैं नई भूमिका को न्याय दे सकूंगा यह अटल विश्वास मुझे है। मैं अटल हूं सिनेमाघरों में दिसंबर 2023।’ यानी दर्शकों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।

इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं पंकज त्रिपाठी

आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन मराठी सिनेमा के जाने माने निर्देशक रवि जाधव कर रहे हैं। फिल्म के पोस्टर से पंकज त्रिपाठी का लुक जारी होने के बाद फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। पंकज त्रिपाठी इस भूमिका को निभाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। वहीं फैंस भी उन्हें इस तरह के रोल में देखने के लिए बेताब हैं।

यह भी पढ़ें: Benefits Of Beetroot: जानिए सर्दियों में चुकंदर खाने के अनोखे फायदे, कभी नहीं होगी खून की कमी

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox