होम / Haryana Assembly Winter Session Day 2 : पहले दिन 5 विधेयक पारित, आज दूसरे दिन भी सत्र जारी

Haryana Assembly Winter Session Day 2 : पहले दिन 5 विधेयक पारित, आज दूसरे दिन भी सत्र जारी

• LAST UPDATED : December 27, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana Assembly Winter Session Day 2 : हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन कुल 5 विधेयक पारित किए गए। इनमें हरियाणा नगरीय अचल संपत्ति कर (सूची विधिमान्यकरण) निरसन विधेयक, 2022, हरियाणा लघु नगर (कर विधिमान्यकरण) निरसन विधेयक, 2022, हरियाणा नगर पालिका (कर विधिमान्यकरण) निरसन विधेयक, 2022, हरियाणा लघु नहर (निरसन) विधेयक, 2022 तथा हरियाणा राज्य नलकूप (निरसन) विधेयक, 2022 शामिल हैं।

सदन में पेश किए गए थे 10 विधेयक

इसके अलावा, सदन में 10 विधेयक पेश किए गए। इनमें हरियाणा श्री माता भीमेश्वरी देवी मंदिर (आश्रम), बेरी पूजा स्थल विधेयक, 2022, हरियाणा पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2022, हरियाणा ग्रामीण विकास (संशोधन) विधेयक, 2022, हरियाणा उद्यम प्रोन्नति (संशोधन) विधेयक, 2022, हरियाणा विधानसभा (सदस्य वेतन, भत्ता तथा पेंशन) द्वितीय संशोधन विधेयक, 2022, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2022, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2022, हरियाणा सिख गुरुद्वारा (प्रबंधक) संशोधन विधेयक, 2022, हरियाणा नगर निगम (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2022 तथा हरियाणा नगरपालिका (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2022 शामिल हैं।

5 करोड़ का डेवेलपमेंट फंड न मिलने वाले विधायकों को जल्द मिलेगी राशि : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जिन विधायकों को उनके विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए की राशि दी जा चुकी है और उनके कार्य पूरे नहीं हुए है तथा जिन विधायकों को 5 करोड़ रुपए की पूरी राशि मिलना अभी बकाया है, ऐसे मामलों में वे स्वयं हस्तक्षेप कर अगले सत्र या 31 मार्च तक पूरा करवाएंगे।

दुष्यंत ने किया बीपीएल परिवारों को लेकर हो रहे फर्जीवाड़े का खुलासा किया

वहीं हरियाणा शीतकालीन सत्र की दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है, जिसमें प्रश्नकाल के दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बीपीएल परिवारों को लेकर हो रहे फर्जीवाड़े का खुलासा किया। दुष्यंत ने कहा कि विस अध्यक्ष के विधानसभा क्षेत्र पंचकूला के कृष्ण सैनी पहले बीपीएल श्रेणी में थे। वह सेक्टर 19 के ग्राउंउ फ्लोर में रहते हैं और एक बिजनेसमैन हैं। उनकी पत्नी भी एक प्राइवेट जॉब करती है। बेटी स्वीटी भी जॉब करती है। इनको वैरिफिकेशन के बाद बीपीएल श्रेणी से हटाया गया।

टूटी सड़कों को लेकर घिरे डिप्टी CM

वहीं टूटी सड़कों को लेकर एक विधायक ने डिप्टी सीएम को घेरा और कहा कि टूटी सड़कें नहीं बनाई जा रही। इस पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कुछ सड़कें डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड में हैं। बाकी के टेंडर लग रहे हैं। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद ने कहा कि जो सड़कें डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड में हैं, उन्हें तुरंत ठीक कर सकते हैं। उसके लिए तो टेंडर की भी जरूरत नहीं। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इनकी लिस्ट दे दें तो तुरंत काम करा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Mandaviya on Corona : गलत सूचनाएं नहीं, कोविड पर सही सूचनाएं ही शेयर करें : मंडाविया

Connect With Us : Twitter, Facebook

 

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox